हाटा/कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली के गांव पकड़ी दास निवासी एक ब्यक्ति ने गांव के ही एक युवक पर बीते वर्ष 2020 में हुए लेखपाल भर्ती में नौकरी दिलाने के नाम पर छः लाख रुपये लेकर ठगी का आरोप लगाया है ।
शुक्रवार को पकड़ी दास निवासी मुन्ना जायसवाल ने कोतवाली में तहरीर देकर कहा कि गांव का ही एक युवक बीते वर्ष 2020 में हुए लेखपाल भर्ती में नौकरी दिलाने की बात कही जहां हम प्रार्थी उसके झांसे में आकर गांव के संभ्रात ब्यक्तियो के समक्ष युवक के पीएनबी बैक शाखा भड़कुलवा के खाते में कई किस्तो 5 लाख 80 हजार रुपये स्थानान्तरण कर दिया तथा 50 हजार रुपये नकद दिया, जहां दो वर्ष बीत जाने के बाद नौकरी नही मिली।जब नौकरी नही मिली तो हमने उस युवक से रुपया वापस मांग किया तो वह ब्यक्ति मारपीट व जान से मारने की धमकी दे रहा है।
इस संबध में कोतवाली प्रभारी आर के सिह ने कहा कि तहरीर मिली है जांच कर कार्यवाही की जाएगी।
कुशीनगर। रामकोला थाना क्षेत्र के मोरवन टोला इमलिया गांव में युवती और उसकी मां…
पूर्वांचल होम्यो सेवा समिति ने मनाई डॉ. हैनिमैन की 271वीं जयंती खड्डा, कुशीनगर। होम्योपैथी…
रामकोला, कुशीनगर । शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आयी है।…
हाटा कुशीनगर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के सुकरौली नगर में आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा…