News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: अवैध शराब पर एक्शन, दो क्विंटल लहन और 30 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ 03 गिरफ्तार

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 19, 2022  |  7:32 PM

675 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: अवैध शराब पर एक्शन, दो क्विंटल लहन और 30 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ 03 गिरफ्तार

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अवैध शराब की बिक्री,निष्कर्षण व परिवहन के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज शनिवार क़ो थाना तुर्कपट्टी पुलिस द्वारा दहारीपट्टी मुसहर टोली में दबिश दी गयी,जिसमें 02 क्विटंल लहन नष्ट करते हुए 03 अभियुक्तों रामप्रसाद पुत्र स्व0 विपत मुसहर साकिन दहारी पट्टी मुसहर टोली थाना तुर्कपट्टी जनपद कुशीनगर, कन्हैया गौड पुत्र स्व0 टेंगरी गौड साकिन दहारी पट्टी थाना तुर्कपट्टी जनपद कुशीनगर, सुखल प्रसाद पुत्र राधा मुसहर साकिन अन्हया मुसहर टोली थाना कसया जिला कुशीगनगर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 30 ली0 अवैध कच्ची शराब बरामद किया गया।

बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर मु0अ0सं0-400/2022 धारा 60 आबकारी अधि0, मु0अ0सं0 401/2022 धारा 60 आबकारी अधि0 व मु0अ0सं0 402/2022 धारा 60 आबकारी अधि0 पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।बरामदगी व गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक आशुतोष सिंह थाना तुर्कपट्टी, कुशीनगर,हे0का0 अमरनाथ यादव,का0 ऋषिट पटेल,का0 आनन्दी कुमार,का0 वरूण यादव,का0 कन्हैया यादव,का0 विजय बहादुर सिंह,म0का0 अंजली सिंह आदि शामिल रहे l

संबंधित खबरें
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”
तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”

कुशीनगर  । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…

तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद
तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल
श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल

एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर  खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking