News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar News/कुशीनगर: जहरीली टाफ़ी खाने से बच्चों की मौत का मामला, एडीजी अखिल कुमार ने किया घटना स्थल का निरीक्षण

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Mar 23, 2022  |  1:29 PM

2,424 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: जहरीली टाफ़ी खाने से बच्चों की मौत का मामला, एडीजी अखिल कुमार ने किया घटना स्थल का निरीक्षण
  • घर के बाहर फेंके गए थे सिक्के व ट्राफी

सुरेंद्र नाथ द्विवेदी/राज पाठक

कुशीनगर । जिले के कसया थाने के गांव कुड़वा दिलीपनगर के सिसई टोला में बुधवार की सुबह जहरीली ट्राफी खाने से एक ही परिवार के चार बच्चों की मौत हो गई। सुबह घर के लोग सोकर उठे और घर के बाहर निकले तो उन्हें दरवाजे पर जहरीली टाफियां फेंकी मिली थी। उन्होंने टॉफी बच्चों को खाने के लिए दे दिया।टाफियों के साथ एक-एक रुपये के 9 सिक्के भी फेंके गए थे। मृत बच्चों की पहचान रसगुल की पुत्री संजना 6 वर्ष, स्वीटी 3 वर्ष, समर 2 वर्ष और अपने मायके आई रसगुल कि बहन बलेसर के पुत्र आरुष 5 वर्ष के रूप में हुई है। मृत बच्चे अनुसूचित जनजाति लठ परिवार के हैं।

घटना के सम्बंध में पिता रसगुल का कहना है कि सुबह 6:30 बजे मैं सोकर उठा और घर के बाहर आया तो दरवाजे पर टाफी और सिक्के बिखरे मिले।सिक्के व टाफी बटोर कर घर मे रख दिया।मेरी बीबी सुगिया ने टॉफी बच्चों को खाने को दे दिया। खाते ही बच्चे अचेत हो गए। अस्पताल तक पहुंचते-पहुचते उनकी मौत हो गई। टाफियां इस कदर जहरीली थी कि रैपर पर बैठ रही मक्खियों की भी तत्क्षण मौत हो जा रही थी। घटना की जानकारी आम होते ही भारी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए।रसगुल ने गांव के ही प्रेम,बाला व चौबस पर हत्या का आरोप लगाया है।आरोप है कि पूर्व में हुए विवाद में मुकदमा चल रहा है।

जानकारी पा पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। बच्चों के शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। परिजनों के चीत्कार से गांव दहल उठा। एसडीएम कसया वरुण कुमार पांडेय ने मौके पर पहुंचकर घटनाक्रम के सम्बंध में जानकारी प्राप्त करी। एसडीएम ने बताया कि बहुत दुःखद घटना है। इसकी गहनता से छानबीन कराई जा रही है। जांच पश्चात जो भी दोषी पाए जायेंगे, उनके विरुद्ध कठोर कारवाई होगी। परिजनों को हर सम्भव सहायता दी जायेगी। मौके पर डीआईजी जेरविंद्र गौड़, एडीजी अखिल कुमार,एसपी सचिंद्र पटेल,सीओ पडरौंना कुंदन सिंह,कसया एसडीएम वरुण कुमार पांडेय,तुर्कपट्टी एसओ जयप्रकाश पाठक,मुख्य चिकित्साधिकारी सुरेश पटारिया,एसआई अनिल शर्मा,एसआई रविभूषण राय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसया अधिक्षिका डॉ नीलकमल, डॉ संजय सिंह,डॉ वीरेंद्र शर्मा समेत लोग मौजूद रहे।

सुने घटना के सम्बन्ध में क्या बोले एडीजी अखिल कुमार!

खबर पर अपडेट जारी है!

संबंधित खबरें
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष

सुकरौली /कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के खंड विकास कार्यालय का मुख्य विकास अधिकारी वंदिता…

राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 
राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 

रामकोला, कुशीनगर । तहसील दिवस में स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नं. 7, मां…

सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण
सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव के समीप विशुनपुरा माइनर में…

माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 
माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 

रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking