News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar News/कुशीनगर: हत्या का आरोप लगा ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, शव रखकर किया प्रदर्शन

Sanjay Pandey

Reported By:

Sep 18, 2022  |  2:51 PM

2,196 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: हत्या का आरोप लगा ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, शव रखकर किया प्रदर्शन
  • मौके पर एचएचओ, सीओ सहित तमाम पुलिस फोर्स पहुंची
  • ग्रामीणों को समझा-बुझाकर पुलिस ने सड़क जाम कराया समाप्त

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवां मनिराज के ग्रामीणों ने रविवार को खड्डा-सिसवां मार्ग पर बंजारी पट्टी पुल के पास शनिवार को रेलवे ट्रैक पर मिली लाश को पोस्टमार्टम से आते ही सड़क पर रखकर रास्ता जाम कर दिया। परिजनों सहित ग्रामीणों ने युवक सिकंदर की हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक पर रख ठिकाने लगाने का आरोप लगाते हुए धरना, प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंची खड्डा पुलिस ग्रामीणों के मान मनौव्वल में जुटी हुई है। घण्टों सड़क जाम होने से पुलिस प्रशासन काफी चौकन्ना है। मौके पर पुलिस क्षेत्राधिकारी संदीप वर्मा भी ग्रामीणों को समझाने- बुझाने में जुटे हुए हैं।

आज की हॉट खबर- कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन...

बताते चलें कि शनिवार की सुबह गोरखपुर-नरकटियागंज रेलखंड के सोहरौना व बंजारीपट्टी के बीच रेलवे पुल के ट्रैक पर एक युवक का क्षत-विक्षत शव देखकर गेटमैन ने सहायक स्टेशन मास्टर खड्डा को सूचना दी जिसके बाद खड्डा पुलिस ने शव की शिनाख्त कराते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव की पहचान सिसवां मनिराज थाना खड्डा निवासी सिकंदर पुत्र उदित भारती के रूप में हुई। घटनास्थल से शव को थाने पर लाते ही परिजन थाने पहुंच आरोप लगाने लगे कि बीते शुक्रवार को ही युवक घर से गायब था और मोबाइल भी बंद रहा। आरोप लगाया कि हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक पर रखा गया है। रविवार को पोस्टमार्टम से शव गांव पहुंचते ही परिजनों संग ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान विजय गुप्ता के साथ खड्डा-सिसवां मार्ग के बंजारी पट्टी नहर पुल पर शव रखकर प्रदर्शन करते हुए धरना दे दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि युवक जिसके वहां काम करता रहा है उसके ही संलिप्तता से उसकी हत्या की गई है। पुलिस पर भी कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए घण्टों सड़क जाम कर दिया। सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश सिंह, एसआई पीके सिंह आदि पुलिस फोर्स ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर जाम हटाने व जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया लेकिन भीड़ मानने को तैयार नहीं थी। परिजन मृतक आश्रित को आर्थिक मदद सहित कृषि योग्य भूमि आदि दिलाने की मांग कर रहे थे। सीओ संदीप वर्मा ने ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया और शव को अंतिम संस्कार के लिए भैसहां के ठोकर नं. 3 पर भिजवा दिया जहां अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही है। सीओ संदीप वर्मा का कहना है कि ट्रेन से दुर्घटना के कारण युवक की मौत हुई है। परिजनों को समझा- बुझाकर शव का अंतिम संस्कार कराया जा रहा है।

संबंधित खबरें
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार

तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…

हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न
हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न

वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…

IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1
IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1

कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…

कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद
कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद

कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking