News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar News/कुशीनगर: डोल जुलूस के दौरान पत्थरबाजी का आरोप, पुलिस ने सात को शांति भंग में किया चालान

Sanjay Pandey

Reported By:

Aug 21, 2022  |  10:04 PM

1,906 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: डोल जुलूस के दौरान पत्थरबाजी का आरोप, पुलिस ने सात को शांति भंग में किया चालान

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के बंजारीपट्टी गांव के मोतीझील टोले पर शनिवार को मूर्ति विसर्जन के दौरान जुलूस पर गन्दा पानी फेंकने व ईंट पत्थर चलाने के विवाद में पुलिस ने गांव के सात लोगों को शांति भंग की आशंका में निरूद्ध कर कार्रवाई की है। हालांकि गांव के पूजा समितियों सहित दर्जनों लोगों ने शनिवार देर शाम एक दर्जन नामजद सहित सैकड़ों अज्ञात लोगों पर जुलूस में व्यवधान उत्पन्न करने सहित मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।

आज की हॉट खबर- कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन...

क्या है पूरा मामला

थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बंजारी पट्टी के टोला मोतीपाकड़ में परम्परागत रूप से इस वर्ष भी रामप्रसाद यादव के दरवाजे पर श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर भगवान कृष्ण की प्रतिमा स्थापित हुई थी। शनिवार शाम को विसर्जन जुलूस पारंपरिक रूप से समितियों द्वारा निकाली गई। देर शाम को यात्रा गाँव के अंदर मस्जिद के पास सड़क से गुजर रही थी। आरोप है कि इस दरम्यान मस्जिद व आसपास के छतों से ईंट पत्थर के टुकड़े फेंके जाने लगे। पत्थरों के नाली में गिरने से गंदा पानी प्रतिमा व डोल में चल रहे लोगों पर पड़ रहा था। इसके बाद दोनों तरफ से तनातनी होने की खबर है।

सुरक्षा व्यवस्था रही नाकाफी: ग्रामीणों का कहना है कि विगत वर्षों के अपेक्षा सुरक्षा मे बेहद कम पुलिस तैनात रही। लोगों ने संयम का परिचय दिया व पुलिस बल सहित ग्रामीणों के सूझबूझ से किसी तरह से डोल वापस लौटी।

समितियों ने पुलिस को सौंपा तहरीर: शनिवार को रात्रि में श्री राम जानकी मंदिर व शिव मंदिर डोल समिति के सुभाष गुप्ता, ओंकार, राजू, धनंजय, अजय, मनोज, राजन, राजू विश्वकर्मा, राधेश्याम आदि लोगों ने दूसरे समुदाय के 13 नामजद व दो सौ अज्ञात के विरुद्ध हमला व पथराव करने आदि गंभीर आरोप लगाते हुए तहरीर सौपा था। इनका कहना था कि हर वर्ष डोल में बाधा उत्पन्न किया जाता है।

क्या कहते हैं प्रभारी निरीक्षक खड्डा: इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश सिंह ने बताया कि इस मामले में गयासुद्दीन, रिजवान, मोहब्बत, लकमुद्दीन, फिरोज, दिलशाद सहित सात लोगों को शांति भंग में चालान किया जा रहा है। सुरक्षा व्यवस्था में कोई कमी नहीं रही।

संबंधित खबरें
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार

तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…

हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न
हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न

वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…

IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1
IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1

कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…

कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद
कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद

कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking