News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar News/कुशीनगर: ग्रामीणों के सूझ बूझ से पकड़ा गया लगभग 3 कुंतल गांजा, एक तस्कर गिरफ्तार

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 13, 2022  |  3:36 PM

1,101 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: ग्रामीणों के सूझ बूझ से पकड़ा गया लगभग 3 कुंतल गांजा, एक तस्कर गिरफ्तार
  • गाड़ी में लोड करते वक्त लोगो को शक होने पर खुला मामला

कसया/कुशीनगर। रात के अँधेरे में गांजा तस्करों को गाड़ी में बोरा लोड करना भारी पड़ गया। ग्रामीणों को शक होने पर उन्होंने पुलिस को सुचना दिया जिसके बाद पुरे मामले का खुलासा हुआ है.

आज की हॉट खबर- IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी...

मिली जानकारी के अनुसार, कुशीनगर के हाईवे किनारे वार्ड न. 16 केशव नगर (गोपालगढ़) में सोमवार की रात करीब 8 बजे एक मकान से कुछ अज्ञात लोगो को गाड़ी में बोरा लोड करते हुए वहा के निवासियों ने देखा, प्रत्यक्षदर्शीयो के अनुसार अज्ञात लोगो द्वारा गाड़ी में रात को बोरा लोड करना चर्चा का विषय बन गया। किसी अनहोनी की आशंका में लोगो ने जब पास जाकर देखा तो लगभग 5 की संख्या में अज्ञात लोग सफेद बोलेरों गाड़ी जिसका न. UP 57 P 4171 में बोरा रख रहे थे, जिसमे गांजा भरा हुआ था। शोर मचाते हुए गांव के लोग अज्ञात गांजा तस्करों से भिड़ गए। ज्यादा लोगो को इकट्ठा होते देख बदमाश भागने लगे जिसमे से एक बदमाश को ग्रामीणों द्वारा पकड़ लिया गया। स्थानीय थाने को सूचित किए जाने पर पुलिस पहुंच कर लगभग 3 कुंतल गांज, एक गांजा तस्कर तथा एक सफेद बोलेरो गाड़ी मौके से जब्त कर आगे की कार्यवाही में जुट गई।

पुलिस के पूछताछ में गांजा तस्कर रामेश्वर ओझा पुत्र सचिदानन्द ओझा सा0 अजय नगर कालोनी बभनौली थाना सेवरही जनपद कुशीनगर ने बताया की यह गांजा हम लोग आन्ध्र प्रदेश से लेकर आ रहे थे तथा भिन्न-भिन्न जगहों पर उतारकर इसे उचित मूल्य पर बेच देते है। गांजा की अनुमानित कीमत लगभग 60 लाख रुपये रुपया बताया जा रहा है.

पुलिस बराममदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 817 /2022 धारा 8/20 NDPS ACT में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

विवरण बरामदगी-

1-02 क्विंटल 91 किग्रा0 अवैध गांजा (कीमत लगभग 60 लाख रुपये)
2-एक अदद बोलेरो UP57 P4171 ।

गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाले टीम-

1.आशुतोष कुमार तिवारी प्रभारी निरीक्षक थाना कसया जनपद कुशीनगर
2.उ0नि0 विवेक कुमार पाण्डेय थाना कसया जनपद कुशीनगर
3.उ0नि0 अनिल कुमार शर्मा थाना कसया जनपद कुशीनगर
4.उ0नि0 रविभूषण राय कसया जनपद कुशीनगर
5.का0 अनीष यादव थाना कसया जनपद कुशीनगर
6.का0 अभिषेक मौर्या थाना कसया जनपद कुशीनगर
7.का0 सतीष कुशवाहा थाना कसया जनपद कुशीनगर

संबंधित खबरें
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार

तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…

हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न
हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न

वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…

IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1
IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1

कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…

कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद
कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद

कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking