News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar News/कुशीनगर: पुलिस के हत्थे चढ़ा नटवरलाल! करोड़ो का गोलमाल कर विदेश से अवैध तरीके से भगा व्यक्ति गिरफ्तार

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 27, 2022  |  8:47 AM

2,532 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: पुलिस के हत्थे चढ़ा नटवरलाल! करोड़ो का गोलमाल कर विदेश से अवैध तरीके से भगा व्यक्ति गिरफ्तार
  • एसटीएफ गोरखपुर की टीम ने अभियुक्त को बिहार से गिरफ्तार कर कसया थाना पुलिस के सुपुर्द किया

कसया/कुशीनगर। स्थानीय थाना कसया निवासी मो. यूनुस खाँ पुत्र ताजमुलुक ग्राम भलूही मदारीपट्टी टोला पिपराहिया वार्ड न.12वीर अब्दुल हमीदनगर थाना कसया जनपद कुशीनगर अभीयुक्त गण मो.रफीक शाह पुत्र हबिबुल्लाह (छेदी),असरुन पत्नी हबिबुल्लाह,तौफीक पुत्र हबिबुल्लाह,तहमीर पुत्र हबिबुल्लाह,हबिबुल्लाह पुत्र हिसाबत निवासी  पर आरोप लगाते हुए न्यायालय द्वारा कसया थाने में 419,420,467,468,471,406,504,506 भादवि 156(3)सीआरपीसी  के तहत मुकदमा पंजीकृत कराते हुए कहा है कि मो. रफ़ीक शाह पुत्र हबिबुल्लाह(छेदी) निवासी ग्राम भलूही मदारी पट्टी, टोला पिपराहिया वार्ड न.12वीर अब्दुल हमीदनगर थाना कसया जनपद कुशीनगर द्वारा मेरे साथ धोखा धड़ी कर करोड़ो रूपये का गोल -माल किया गया है l

आज की हॉट खबर- हाईवे पर भ्रष्टाचार की काली परछाई गोरखपुर परियोजना निदेशक पर...

आरोप करता मो. यूनुस ने प्राथर्ना पत्र में उल्लेखित किया है कि मेरा आयुर्वेदिक दवा के होल सेल का कारोबार सऊदी अरब के दम्माम शहर में है l सितम्बर 2019 से उक्त गांव निवासी मो.रफीक शाह पुत्र हबिबुल्लाह मेरे दुकान पर सेल्स मैनी का काम करता था l इसके लिये मै द्वारा मो. रफीक शाह को भारतीय रूपये से 50हजार रूपये प्रति माह देता था l कोरोना काल में लॉक डाउन लगने के कारण मै सऊदी अरब नही जा सका तथा मेरा सऊदी में समस्त कारोबार रफीक ही देख-रेख कर रहा था l लेकिन कुछ माह पूर्व पता चला कि मो. रफीक शाह मेरे होल सेल दुकान का सारा माल बेच दिया है,और दो से पांच लोगो के पास लगभग 1करोड़ 85लाख रूपये (एक करोड़ पचासी लाख)उक्त लोगो के पास भिजवा दिया है l उक्त अभियुक्त लोग अस्सी लाख रूपये में टेकुआटार  थाना रामकोला निवासी कयामुद्दीन से  जमीन ख़रीदे है l जब हमको इस बात की जानकारी हुई तो अपने दुकान सऊदी अरब में पता किया तो पता चला कि रफीक दुकान का सारा माल बेच कर रूपये घर भेज चुका है जिससे अभियुक्त कई जगह जमीने खरीद लिये है l जब मुझे पूर्ण रूप से शक हुआ तो अपने लड़के को सऊदी भेजकर पता लगवाया तो पूरी जानकारी हुई l इस सम्बन्ध में 3नवंबर 2021को मो. रफीक शाह ने अपने आईडी प्रूफ के जरिये यह स्वीकार भी किया  है कि सऊदी अरब के रूपये से 9लाख 39हजार रियाल जो भारतीय रूपये से एक करोड़ पचासी लाख रूपये बनता है, मैंने लिया है l पैसा घर भेज दिया हूँ, घर जा कर लेले मैंने फोन कर के बोल दिया है l जब मै घर के लोगो से पैसे मंगा तो घर के लोग गाली देते हुए मारने -पीटने व जानसे मारने तथा फर्जी मुक़दमे में फ़साने की धमकी देने लगे, जिसकी सूचना थाने में व एसपी आदि को दिया कार्यवाही न होने पर न्यायालय के जरिये अभियोग पंजीकृत हुआ l अभियुक्त मो. रफीक शाह मामले को तूल पकड़ते देख अवैध रूप से सऊदी से जल मार्ग द्वारा भाग कर भारत आया और इधर -उधर छुपते -छुपाते भागते फिर रहा था l उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार गोरखपुर एसटीएफ की टीम व कुशीनगर की संयुक्त पुलिस टीम ने सर्विलांस के जरिये अभियुक्त मो. रफीक शाह को बिहार के चम्पारण नरकटियागंज रामनगर से गिरफ्तार कर मंगलवार की शाम को कसया थाने की पुलिस के सुपुर्द कर दिया l इस घटना के बारे में मो. यूनुस ने सऊदी अरब में भारतीय एमबीसी को भी अवगत कराया है, जिसके बाद एमबीसी द्वारा भारतीय उच्च पुलिस अधिकारियो सहित पुलिस अधीक्षक कुशीनगर को भी अवगत कराया गया है, जिसके बाद कार्यवाही तेज करतें हुए गिरफ़्तारी की गयी l

संबंधित खबरें
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष

सुकरौली /कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के खंड विकास कार्यालय का मुख्य विकास अधिकारी वंदिता…

राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 
राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 

रामकोला, कुशीनगर । तहसील दिवस में स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नं. 7, मां…

सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण
सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव के समीप विशुनपुरा माइनर में…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking