कसया/कुशीनगर। तहसील क्षेत्र कसया व फाजिलनगर ब्लॉक के जौरा बाजार मे कस्तूरबा विद्यालय के छात्रावास निर्माण की धीमी प्रगति पर उपजिलाधिकारी व प्रभारी बीडीओ ने नाराजगी जताई।जल्द से जल्द काम पूरा करने का निर्देश देते हुए जिलाधिकारी को रिपोर्ट देने की बात कही।
विदित हो कि जौरा बाजार में शासन के द्वारा एक करोड़ 35 लाख की लागत से कस्तूरबा विद्यालय परिसर में महिला छात्रावास बन रहा है।इस के निर्माण के लिये दिसंबर 2021 में निविदा हुई।लक्ष्य के मुताबिक एक वर्ष यानि दिसंबर 2022 में काम को पूर्ण करना था, लेकिन संबंधित कार्यदायी संस्था द्वारा तय समय में काम पूरा नहीं कर पाया गया । जिसकी शिकायत लोगो द्वारा प्रशासन की गयी । जिसके क्रम में सोमवार को देर शाम प्रभारी बीडीओ विकास चंद्र ने मौके पर जाकर निर्माण को देखा और उन्होंने कहा कि तय समय में काम पूरा होना चाहिए।विकास में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा।
इसकी जानकारी डीएम को दी जाएगी।इस दौरान एडीओ पंचायत अनिरुद्ध सिंह,कानूनगो नंदलाल पाठक,लेखपाल सन्नी गुप्ता,सत्य प्रकाश मिश्र, ब्यास सिंह,बलिराम सिंह, अशोक प्रसाद,रामध्यान सिंह,संजय कुमार, भवानी सिंह आदि मौजूद रहे।
तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…
वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…
कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…
कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…