News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar News/कुशीनगर: अनजान ऑडियो और वीडियो कॉल से रहे सावधान- धवल जयसवाल

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 23, 2022  |  7:43 PM

1,080 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: अनजान ऑडियो और वीडियो कॉल से रहे सावधान- धवल जयसवाल

कुशीनगर। अगर आपको किसी अनजान नंबर या सोशल मीडिया अकाउंट से वीडियो कॉल मिल रही है तो सावधान हो जाइए,क्योंकि ये आपको धमकी देकर ब्लैकमेलिंग के चक्रव्यूह में फंसाने की कोशिश हो सकती है। पुलिस प्रशासन ने भी ऐसे मामले गुरुवार को मिली शिकायत के बाद साइबर सेल को अलर्ट रहकर कार्रवाई करने के लिए कहा है। दरअसल,सोशल मीडिया से जुड़े फेसबुक अकाउंट,मैसेंजर आईडी या अनजान फोन नंबर से वीडियो कॉल प्राप्त होती है। जैसे ही वीडियो कॉल उठाते हैं,तो सामने अर्धनग्न या नग्नावस्था में लड़की दिखाई देती है।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में...

कुशीनगर में नाम न छापने की शर्त पर ऐसी घटना का शिकार होने वाले कोतवाली पडरौना थाना क्षेत्र के जंगल बनवीरपुर सिधुआं बाजार चौकी पुलिस के बगल के रहने वाले एक शख्स ने बताया कि वीडियो कॉल पर दिखाई देने वाली लड़की के साथ चेहरे की रिकार्डिंग करके या फोन कॉल उठाने वाले व्यक्ति के चेहरे को किसी और न्यूड वीडियो के साथ मिक्स करके ब्लैकमेल करने के लिए धमकी दी जा रही है। कई लोग लोक-लाज के चलते पुलिस के पास अपने साथ हुई घटना की रिपोर्ट भी नहीं करवा रहे। गुरुवार को आए एक ऐसा ही मामले को लेकर कुशीनगर जिले के एसपी धवल जायसवाल ने आम लोगों से अनजान ऑडियो और वीडियो कॉल उठाने को लेकर सावधानी बरतने की अपील की है। साथ ही इस तरह के लोगों को ब्लॉक करके इनकी रिपोर्ट पुलिस के पास दर्ज करवाने के लिए कहा है।

हालांकि इस तरह के आने वाले मामले में नामी-गिरामी लोगों के अकाउंट,आईडी या व्हाट्सएप नंबर पर गिरोह के लोग फोकस करके वीडियो कॉल कर रहे हैं। क्योंकि नामी-गिरामी लोग जब इस तरह की घटना के चक्रव्यूह में फंस जाते हैं तो उन्हें ब्लैकमेल करने में गिरोह के लोग आसानी समझते हैं। साइबर एक्सपर्ट भी इस बात से इत्तफाक रखते हैं कि नामी-गिरामी लोगों इस इस तरह की गैर कानूनी गतिविधि में फंसाने की प्राथमिकता गिरोह के लोग रखते हैं।

अनजान आईडी और नंबरों की वीडियो कॉल बिना पुष्टता के नहीं उठाएं: साइबर सेल एक्सपर्ट कुशीनगर के चंद्रभान वर्मा बताते हैं कि इस तरह अनजान नंबर या आईडी से वीडियो कॉल प्राप्त हो तो इससे बचने का एक ही रास्ता है कि वीडियो कॉल उठाया ही न जाए। अगर जरूरी लगे तो वीडियो कॉल कटने के बाद उस नंबर या आईडी को पहले मैसेज या वाइस कॉल के जरिये कॉल करने वाले के बारे में पुष्ट जानकारी जुटा ली जाए। अगर स्पष्ट पुष्टता समझ आए तो उसके बाद जरूरी होने पर ही वीडियो कॉल से संपर्क आगे किया जाए। इस तरह यदि गलती से कोई शिकार हो जाता है तो पुलिस को इसकी जानकारी जरूर दें ताकि समय रहते कुछ उपाय साइबर सेल की मदद से कर लिया जाए।

चुनौतियों से लड़े पुलिस को दे सूचना-एसपी धवल जायसवाल: साइबर अपराध आज के समय में हमारे लिए एक बड़ी चुनौती है। अनजान वीडियो कॉल के जरिये लोगों को अश्लीलता के जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने के लिए धमकी देने के मामले सामने आए हैं। लोगों को सावधानियां बरतने की जरूरत है। सोशल मीडिया या किसी भी तरह की अनजान वीडियो कॉल को न उठाएं और गलती से कोई ऐसी घटना का शिकार होता है तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें।

संबंधित खबरें
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”
तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”

कुशीनगर  । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…

तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद
तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल
श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल

एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर  खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking