साखोपार/कुशीनगर। कसया थाना क्षेत्र के साड़ी खुर्द निवासी बाइक सवार दो युवक तिलक से लौट रहे थे कि कुत्तो की झुंड ने उन्हें दौड़ा दिया जिससे वह विद्युत खंभे में टकरा गए, दोनों युवक बुरी तरह घायल हो गए,जानकारी पाकर परिजन मौके पर पहुँचे तथा उन्हें जिला अस्पताल लेकर गए जहाँ एक का इलाज जारी है जबकि एक को डॉक्टरों ने रेफर कर दिया जिसका इलाज पिपरा जटामपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार साड़ी खुर्द के टोला बंजारा पट्टी निवासी रामचंद्र गुप्ता की बेटी का तिलक जौरा बाजार के पास एक गांव में गया था जहाँ से लौटते वक्त दो युवक बाइक से सवार होकर घर के लिए निकले अभी वह कसया थाना क्षेत्र के शिवपुर बुजुर्ग के मिडिल स्कूल के पास पहुँचे थे कि कुत्तो के झुंड ने उन्हें दौड़ा दिया जिससे वह भागने की कोशिश में सामने विद्युत के खम्भे में टकरा गए। बाइक पर सवार 22 वर्षीय हृदेश गुप्ता पुत्र रामचंद्र गुप्ता, 24 वर्षीय नियाज पुत्र मजीद निवासी गांव साड़ी खुर्द टोला बंजारा पट्टी गंभीर रूप से घायल हो गए।
कुशीनगर। गोरखपुर परियोजना निदेशक कार्यालय के परियोजना निदेशक पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप अब…
सुकरौली /कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के खंड विकास कार्यालय का मुख्य विकास अधिकारी वंदिता…
रामकोला, कुशीनगर । तहसील दिवस में स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नं. 7, मां…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव के समीप विशुनपुरा माइनर में…