News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: बिना वर्दी निजी दबंगई! होमगार्ड पर मारपीट का आरोप, पीड़ित ने एसपी से लगाई गुहार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Dec 18, 2025  |  9:15 AM

919 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: बिना वर्दी निजी दबंगई! होमगार्ड पर मारपीट का आरोप, पीड़ित ने एसपी से लगाई गुहार

कुशीनगर। आमजन की सुरक्षा से जुड़ा व्यक्ति यदि निजी हैसियत में कानून को हाथ में ले तो यह व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। ऐसा ही एक मामला जनपद कुशीनगर के कोतवाली पडरौना क्षेत्र अंतर्गत जोगीछपरा गांव से सामने आया है, जहां एक होमगार्ड पर बिना वर्दी निजी दबंगई दिखाते हुए युवक से मारपीट करने का गंभीर आरोप लगा है। घटना से जुड़ा एक वीडियो बीते दिन से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि “न्यूज अड्डा” इस वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : यक्ष एप बना ‘डिजिटल हथियार’ बाइक चोर गैंग...

प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित सतीश ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित का आरोप है कि घटना के समय होमगार्ड वर्दी में नहीं था, इसके बावजूद उसने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर उस समय उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी, जब वह एक दुकान पर सामान की खरीदारी कर रहा था।

पीड़ित सतीश के अनुसार मारपीट यहीं तक सीमित नहीं रही। आरोप है कि बाद में वही होमगार्ड अपने साथियों के साथ पीड़ित के घर तक पहुंचा और दरवाजे पर धमकी देते हुए दहशत फैलाने का प्रयास किया। पीड़ित ने अपने शिकायती पत्र में यह भी उल्लेख किया है कि करीब एक माह पूर्व उसने इस पूरे मामले की लिखित शिकायत कोतवाली पडरौना पुलिस को दी थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से आरोपितों के हौसले बुलंद हैं।

पीड़ित सतीश ने पुलिस अधीक्षक से जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित कराने, मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। अब यह देखना अहम होगा कि वायरल वीडियो और शिकायत के बाद पुलिस प्रशासन क्या कदम उठाता है।

संबंधित खबरें
बिहार स्कूल जाते समय सड़क हादसे में शिक्षक की मौत
बिहार स्कूल जाते समय सड़क हादसे में शिक्षक की मौत

खड्डा, कुशीनगर। कस्बा क्षेत्र के वार्ड नंबर 12 स्थित स्वामी विवेकानंद नगर निवासी शिक्षक…

सलेमगढ़ : “बधिर बालिका को मिली नई जिंदगी की उम्मीद: समाजसेवी की पहल पर विधायक ने दिलाई ₹3.04 लाख की सहायता”
सलेमगढ़ : “बधिर बालिका को मिली नई जिंदगी की उम्मीद: समाजसेवी की पहल पर विधायक ने दिलाई ₹3.04 लाख की सहायता”

तमकुहीराज, कुशीनगर। मानवता और संवेदनशीलता की एक मिसाल पेश करते हुए सेवरही विकास खंड…

तमकुहीराज : यक्ष एप बना ‘डिजिटल हथियार’ बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश,तीन मोटर साइकिल के साथ दो गिरफ्तार
तमकुहीराज : यक्ष एप बना ‘डिजिटल हथियार’ बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश,तीन मोटर साइकिल के साथ दो गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

करदह तिवारी टोला में लगी आग, आशियाने जले
करदह तिवारी टोला में लगी आग, आशियाने जले

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के करदह तिवारी टोला गांव में अज्ञात कारणों से…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking