News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar News/कुशीनगर: रेलवे ट्रैक के किनारे झाड़ी में मिला शव, पुलिस ने पीएम के लिए भेजा

Sanjay Pandey

Reported By:

Aug 26, 2022  |  8:02 PM

680 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: रेलवे ट्रैक के किनारे झाड़ी में मिला शव, पुलिस ने पीएम के लिए भेजा
  • गोरखपुर-नरकटियांगज रेल खण्ड के पनियहवा स्टेशन के पास की है घटना

खड्डा/कुशीनगर। हनुमानगंज पुलिस ने शुक्रवार को पनियहवा रेलवे स्टेशन के पास झाड़ी से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया है। शव देखकर लोगों की भीड़ जुट गई। पनियहवा रेलवे ट्रैक पर भी कपड़ा आदि मिलने की लोगों में चर्चा है। शव को शिनाख्त होने तक पीएम हाउस में रखा गया है।

शुक्रवार को पनियहवा रेलवे स्टेशन के पास एक झाड़ी में एक व्यक्ति का शव पड़े होने की जानकारी मिलने पर लोगों की भीड़ जमा हो गयी। मृतक बड़ी सी दाढ़ी रखा है और शरीर पर काला छिंटदार गमछा लपेटे हुए है। शेष शरीर नंगा था, बायां पैर भी मुड़ा हुआ था। मौजूद लोग दूसरे जगह से शव यहाँ लाने या रखने की आशंका जताते हुए चर्चा कर रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन किया तो उसके पास से आधार कार्ड व कागज पर लिखा फोन नंबर मिला। आधार कार्ड संतोष कुमार सिंह पुत्र निरंजन सिंह निवासी ग्राम रीगा टोले मझौरा, सीतामढ़ी (बिहार ) लिखा है। रेलवे लाइन के पास मृतक का कपड़ा आदि पड़ा मिला है। शव को झाड़ी तक फेंकने आदि चर्चाओं लोग कर रहे हैं। पुलिस ने पास मिले कागज से टेलीफोन नम्बर पर संपर्क कर उसके परिजनो को सूचना दे दिया है।

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक हनुमानगंज राम सहाय चौहान का कहना है कि शव बरामद हुआ है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उसकी बहन को सूचना दे दी गयी है। पहिचान होने तक शव को मोर्चरी हाउस में रखा गया है।

संबंधित खबरें
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”
तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”

कुशीनगर  । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…

तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद
तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल
श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल

एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर  खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking