News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar News/कुशीनगर: ट्रक ड्राइवर की केबिन में मिली लाश

Ram Bihari Rao

Reported By:

Mar 5, 2022  |  11:28 PM

1,315 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: ट्रक ड्राइवर की केबिन में मिली लाश

रामकोला/कुशीनगर। बरेली जनपद से सरसों का तेल चक्र को लोड कर रामकोला आये ट्रक ड्राइवर की केबिन में लाश मिली।सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची और पंचनामा के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी।

    प्राप्त समाचार के अनुसार बरेली जनपद स्थित खंडेवाल एडबिल आयल कम्पनी से सरसों का तेल चक्र को लोड कर शनिवार को रामकोला अनलोड करने पहुंचा। जब सामान ट्रक से खाली हो गया।खलासी ने केबिन में सोये ड्राइवर को भाड़ा लेने के लिए जगाने गया।जब कोई हरकत नहीं हुई तो इसकी जानकारी आस-पास के लोगों को दी।लोगों ने बताया कि ड्राइवर की मौत हो गयी है।मौत स्वाभाविक लग रही है। जिसकी सूचना डायल 112 पर और ड्राइवर के घर वालों और ट्रक मालिक को भी दिया गया।

मौके पर स्थानीय पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दी।ट्रक को पुलिस थाने लायी तथा विधिक कार्यवाही में जुट गयी।मृतक ड्राइवर के पास से तलाशी के दौरान कुछ अंग्रेजी दवाएं और आधार कार्ड मिला। खलासी इरफान मोहम्मद पुत्र मंगल खाँ नगड़िया उमरिया रोड थाना बिथनी चैैनपुर जनपद बरेेली निवासी ने बताया कि ड्राइवर के गले में कुछ हुआ था जिसकी दवा खाते थे।आधार से पता चला कि मृतक ड्राइवर का नाम छोटे खाँ पुत्र हसीन खाँ निवासी नबादा शेखान जनपद बरेली का निवासी है। 

संबंधित खबरें
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”
तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”

कुशीनगर  । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…

तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद
तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल
श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल

एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर  खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking