News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar News/कुशीनगर: रेलवे ट्रैक पर मिला 25 वर्षीय युवक का शव, पुलिस शिनाख्त सहित अन्य कार्रवाई में जुटी

Sanjay Pandey

Reported By:

Mar 17, 2022  |  3:51 PM

967 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: रेलवे ट्रैक पर मिला 25 वर्षीय युवक का शव, पुलिस शिनाख्त सहित अन्य कार्रवाई में जुटी
  • गोरखपुर-नरकटियागंज रेलखंड के पनियहवा से आगे रेलवे पुल के समीप का है मामला

खड्डा/कुशीनगर। गोरखपुर- नरकटियागंज रेलखण्ड पर पनियहवा रेलवे स्टेशन से आगे छितौनी-बगहा रेलपुल के समीप रेलवे ट्रैक पर बुधवार देर रात एक 25 वर्षीय युवक का ट्रेन से कटकर मौत हो गयी है। रेल पथ निरीक्षक के कर्मचारियों ने सालिकपुर पुलिस को सूचना दी। चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त सहित अन्य कार्रवाई में जुटी हुई है। रेलवे ट्रैक पर शव देखकर इलाके में सनसनी फैल गयी।

खड्डा थाना क्षेत्र के सालिकपुर चौकी सीमान्तर्गत रेलवे पुल से 200 मीटर पश्चिम रेलवे ट्रैक पर एक युवक का ट्रेन से कटकर क्षत विक्षत शव देखकर रेल पथ निरीक्षण टीम के कर्मचारियों ने सूचना सालिकपुर चौकी प्रभारी राजेश गौतम को दी। पुलिस के अनुसार युवक शरीर पर पैंट व सर्ट पहने हुए था और घटना स्थल से कुछ ही दूरी पर उसका चप्पल पड़ा था। गुरुवार को आस- पास के लोगों से उसके शव की पहिचान की कोशिश की गयी लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम में भेज शिनाख्त सहित अन्य कार्रवाई में जुटी हुई है।

प्रभारी निरीक्षक धनवीर सिंह का कहना है कि शव मिला है। पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। शिनाख्त सहित अन्य कार्रवाई की जा रही है।

संबंधित खबरें
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष

सुकरौली /कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के खंड विकास कार्यालय का मुख्य विकास अधिकारी वंदिता…

राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 
राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 

रामकोला, कुशीनगर । तहसील दिवस में स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नं. 7, मां…

सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण
सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव के समीप विशुनपुरा माइनर में…

माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 
माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 

रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking