खड्डा/कुशीनगर। संदिग्ध परिस्थितियों में नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के नौरंगिया के नौका टोला गांव के एक घर से गायब 10 वर्षीय दिव्यांग बच्ची का शव चार दिन बाद गांव के बगल की नहर में दफनाया हुआ मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
क्षेत्र के नौका टोला निवासी अमेरिका कुशवाहा की दस वर्षीय दिव्यांग बच्ची बीते मंगलवार की रात को घर से गायब हो गई थी।परिजनों सहित ग्रामीणों ने उसकी काफी खोजबीन की लेकिन उसका कोई पता नहीं लग पाया। पुलिस गायब बच्ची के तलाश में लगी हुई थी। बच्ची के बाबा को पुलिस जानकारी के लिए थाने ले गई थी लेकिन उनके द्वारा भी कोई ठोस जानकारी नहीं मिल पाई। गांव के ही किसी व्यक्ति द्वारा बृहस्पतिवार की सुबह टोले के पास नहर में शव होने की जानकारी जिला प्रशासन को दिया गया। जिस पर जिलाधिकारी ने एसडीएम खड्डा को मामले की संदिग्धता को देखते हुए सत्यता को सामने लाने के लिए दफनाएं गये शव को निकलवाने का निर्देश दिया गया। एसडीएम के आदेश के क्रम में फोर्स के साथ पहुंचे खड्डा तहसीलदार दिनेश कुमार द्वारा बच्ची के दादा के मौजूदगी में शव को नहर से बाहर करा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
इस सम्बन्ध में नेबुआ नौरंगिया एसएचओ अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट हो पाएगा।
तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…
वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…
कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…
कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…