कसया/कुशीनगर। थानाक्षेत्र कसया अंतर्गत नगरपालिका परिषद कुशीनगर के महन्थ अवैद्यनाथ नगर सिसवा महन्थ में गन्ने के खेत से एक लापता 80वर्षीय बुजुर्ग का जीर्ण – शीर्ण शव मिला। मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर में वार्ड के उत्तर कसया – देवरिया मार्ग से पश्चिम कुछ ही दूरी पर गन्ने के खेत में गन्ने की पत्ती के लिये गयी महिलाओं ने खेत में मानव कंकाल देखकर घर की ओर भागीं और इसकी जानकारी दी। शोर गुल के बाद मौके पर भारी भीड़ जुट गई। परिजन भी पहुंचे और क्षत विक्षत शव की पहचान महेश पासवान ने अपने पिता शिव पूजन पासवान पुत्र चोकट पासवान के रूप में की। शव का केवल मात्र हड्डियों का ढांचा बचा था। मांस और पहने कपड़े गल चुके थे। विदित हो कि बुजुर्ग शिव पूजन बीते 27 सितम्बर से घर से लापता हो गए थे।
परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन पता न चलने पर पुलिस को गुमसुदगी की सूचना दी। मिली सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और जानकारी ली और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…
वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…
कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…
कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…