News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar News/कुशीनगर: डीएम बनकर अधिकारियो रुपये एठने वाले जालसाज से, डीएम ने दी सचेत रहने की सलाह

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 24, 2022  |  7:03 PM

2,384 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: डीएम बनकर अधिकारियो रुपये एठने वाले जालसाज से, डीएम ने दी सचेत रहने की सलाह

कुशीनगर। जिलाधिकारी एस राजलिंगम के नाम का दुरुपयोग कर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा व्हाट्सएप बिजनेस अकाउंट के जरिए अधिकारियों से अमेज़न गिफ्ट कार्ड की मांग की जा रही हैं।

आज की हॉट खबर- कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन...

सूचना विभाग के जरिए इसकी जानकारी देते हुए डीएम लिंगम ने बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके नाम का दुरुपयोग करते हुए अधिकारियों को लक्षित करके व्हाट्सएप बिजनेस अकाउंट के माध्यम से अमेज़न गिफ्ट कार्ड की मांग की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि एनआईसी वेबसाइट से उनका फोटो डाउनलोड कर अज्ञात व्यक्ति की ओर से जनपदीय अधिकारियों को लक्षित किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने उस अज्ञात व्यक्ति का व्हाट्सएप नंबर 8103974050 सार्वजनिक करते हुए अधिकारियों से कहा कि इस प्रकार के किसी अज्ञात नंबर से किसी कॉल या व्हाट्सएप मैसेज आने पर तत्काल पुलिस को सूचित करे। उन्होंने बताया कि इस संदर्भ में पुलिस को सूचित कर दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

कहना न होगा कि इसके पूर्व भी मई माह मे एक जालसाज ने कुशीनगर के जिलाधिकारी एस राजलिंगम की फोटो वाली डीपी लगाकर व्हाट्स अप के जरिए जिले के हाटा व खड्डा एसडीएम के अलावा जिला विकास अधिकारी से रुपयों की मांग की थी। इन अफसरों को उस जालसाज के किसी बात पर शक हुआ तो उन्होंने सीधे डीएम को जानकारी दी थी। उस समय यह सुनकर डीएम हतप्रभ रह गये थे। उन्होने तत्काल एसपी को सूचना देकर मामले में तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। एसपी ने मामले की खुलासा करने के लिए सीओ सदर को इसकी जिम्मेदारी सौंपी थी। लेकिन अफसोस अभी तक मामले की खुलासा नही हुआ और डीएम को दुबारा अधिकारियों को सर्तक रहने के लिए अपील करना पडा है।

संबंधित खबरें
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार

तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…

हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न
हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न

वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…

IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1
IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1

कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…

कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद
कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद

कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking