News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar News/कुशीनगर: आंख में मिर्ची डालकर स्वर्ण व्यवसायी की आभूषण सहित बाइक लूट ले गए बदमाश

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Oct 3, 2022  |  11:41 AM

969 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: आंख में मिर्ची डालकर स्वर्ण व्यवसायी की आभूषण सहित बाइक लूट ले गए बदमाश

हाटा/कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के हाटा देवरिया रोड पर स्वर्ण व्यवसायी से मोटर साइकिल सहित आभूषण की बाइक सहित अज्ञात बदमाशों ने लूटकर कर हुए फरार, मौके पर पहुच पुलिस आवश्यक कार्यवाही में जुट गयी।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की...

रविवार को रात्री करीब 7 बजे के लगभग देवरिया जनपद के महुआडीह थाना क्षेत्र के भुडाडीह गांव, निवासी धर्मेंद्र वर्मा की हाटा में आभूषण कि दुकान है प्रतिदिन कि भाती दुकान बंद कर करीब 7 बजे के लगभग घर जा रहे थे कि पटना मिश्रौली के सामने धनंजय मद्धेशिया के घर के सामने दो वाइक पर चार सवार बदमाशों ने स्वर्ण व्यवसाई के आंख में मिर्च पाउडर झोक दिया,जिस पर स्वर्ण व्यवसाई बाइक लेकर गिर गया जिस पर बाइक सवारों ने अपना बाइक छोड़कर व्यवसायी धर्मेंद्र वर्मा के मोटर साइकिल के डिग्गी में काले बैग जिसमे जिसमे रक्खे 18 ग्राम सोना 200 ग्राम चांदी के आभूषण थे लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर प्रभारी निरीक्षक रणजीत सिंह भदौरिया मय टीम पहुंचे।लूट की सूचना मिलते ही विधायक मोहन वर्मा भी मौके पर पहुंचे और पुलिस कप्तान से इस सम्बन्ध में बार्ता कर घटना का शीघ्र अनावरण कराने को कहा।

घटनाक्रम के बाद मौके पर कुछ समय बाद क्षेत्राधिकारी कसया पीयुषकांत राय, पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल पहुचे और व्यवसायी से घटना के बारे में पुर्ण जानकारी लीऔर घटना के खुलासे के लिए एक टीम का गठन कर मामले का शीघ्र खुलासे का भरोसा दिलाया।पिडीत व्यवसायी के तहरीर पर पुलिस ने चार अज्ञात के बिरुद्व धारा 394का मुकदमा पंजीकृत कर दिया।

संबंधित खबरें
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”
तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”

कुशीनगर  । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…

तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद
तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल
श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल

एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर  खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking