News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar News/कुशीनगर: बाल पहलवानों ने कुश्ती कला का दिखाया जौहर

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 1, 2022  |  9:11 PM

651 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: बाल पहलवानों ने कुश्ती कला का दिखाया जौहर
  • कुश्ती प्रतियोगिता में 16 जोड़ी पहलवानों ने लिया भाग

कसया/कुशीनगर।नगरपालिका परिषद कुशीनगर के बनवारी टोला एक कॉलेज के प्रांगण में तहसील स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में बाल पहलवानों ने कुश्ती कला का जौहर दिखाया।

मुख्य अतिथि पूर्व जिलापंचायत सदस्य मदन यादव ने अखाड़े में पूजन किया और पहलवानों का हाथ मिलवाकर कुश्ती का शुभारम्भ कराते हुए कहा कि कुश्ती भारत की प्राचीन बिधा है। कुश्ती की विभिन्न विधियां प्रचलित हैं लेकिन भारतीय बिधा की कुश्ती विश्व में श्रेष्ठ है। ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह के आयोजन से प्रतिभाओं को उभरने का अवसर मिलता है। कोच भोला यादव, देवेन्द्र प्रताप यादव की देखरेख में 16 जोड़ी कुश्ती कराई गई और उन्हें पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता में केश्वर इण्टर कालेज बनवारी टोला, बुध्द इण्टर कालेज कुशीनगर, छत्रपति शिवाजी उमा बनवारी टोला जीवन दीप सेन्ट्रल पब्लिक स्कूल कसया ,जनता इण्टर कालेज सोहंग, माता धूपा इण्टर सपहा, साई कान्वेंट सपहा आदि विद्यालयों से आये बाल पहलवानों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का समापन 6 अक्टूबर को होगा।

प्रतियोगिता में हरेन्द्र कुमार यादव, जगतराज कुमार चौहान, अमरजीत यादव, कन्हैया कुमार वर्मा, जयसिंह गोड, कमलेश भारती, शेषनाथ यादव, अजय धर द्विवेदी, मार्कण्डेय तिवारी, अम्बालिका यादव, शशिमा पटेल, प्रदीप यादव, जयप्रकाश सिह आदि उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार

तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…

हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न
हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न

वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…

IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1
IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1

कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…

कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद
कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद

कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking