कसया/कुशीनगर। विधायक कुशीनगर पी एन पाठक ने अधिवक्ताओं व वादकारियो से उनका कुशल क्षेम जाना एवं संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते हुए कुछ निर्माण कार्य व विकास कार्यों की घोषणा की।
विधायक कुशीनगर पीएन पाठक शनिवार की सुबह दीवानी न्यायालय कसया पहुंचे और अधिवक्ताओ से मिलकर उनकी समस्याएं सुनी तथा उनकी शिकायतों व समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए कुछ कार्यों की घोषणा किया तथा कुछ को भविष्य में समाप्त करने की भी बात कही। संघ द्वारा इस वर्ष की कार्यकारिणी द्वारा निर्मित विश्राम कक्ष का उन्होंने विधिवत उद्घाटन किया तत्पश्चात संघ द्वारा आयोजित स्वागत समारोह में उन्हें अधिवक्ताओं ने फूल मालाओं से लाद दिया।
अपने संबोधन में श्री पाठक ने कहा कि चुनाव के दौरान मेरा वादा था की कचहरी में आकर अपने पहले विधायक निधि से मैं कुछ करुंगा उसके लिए मैं आप लोगों के बीच आया हूंl आप लोगों की मांग जो भी होगा उसे पूरा करने का प्रयास करूंगा,यदि कोई विधिक समस्याएं आती है तो उसका भी निराकरण किया जाएगा। आगे उन्होंने कहा कि कुशीनगर की पहचान अंतरराष्ट्रीय पटल पर हो चुकी है ऐसे में हम दीवानी न्यायालय कसया को भी एक हाईटेक न्यायालय व अधिवक्ताओं के बैठने की व्यवस्था को हाईटेक बनाना चाहते हैं। एडीजे कोर्ट की स्थापना हमारा मुख्य प्रयास होगा इसमें संघ की जागरूकता व सहयोग महत्वपूर्ण होगी।
सीनियर सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन कसया के अध्यक्ष ओम प्रकाश पांडेय के प्रस्ताव पर विधायक ने मुख्य मार्ग से लेकर पुस्तकालय कक्ष तक रास्ते की निर्माण एवं अधिवक्ता मीटिंग हाल के लिए भी घोषणा की और कहा कि इस पर तत्काल कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
बताते चलें कि चुनाव के दौरान ही न्यायालय परिसर में हनुमान की प्रतिमा के स्थापना की बात चली थी जिसके लिए आज विधायक ने ₹11हजार की सहयोग राशि प्रदान किया। साथ ही स्थानीय नेताओं में राकेश कुमार जायसवाल, ओम प्रकाश जायसवाल ,कस्तूरचंद जायसवाल व प्रमुख प्रतिनिधि हाटा सुधीर राव मौजूद रहे l प्रत्येक ने मूर्ति स्थापना के लिये 5100 रुपए देने की घोषणा की। अधिवक्ताओं में जलज कुमार सिंह, ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव ,अनिल त्रिपाठी, सुरेश पांडे ,सोहराब अंसारी, विनय मणि ,बृजेंद्र बरनवाल, सुबोध पाठक, पुनीत मिश्रा, विपिन तिवारी, पूर्व अध्यक्ष ओंकार नाथ पांडे आदि ने सहयोग राशि दान स्वरूप पहले से देने की घोषणा कर रखी है।इस अवसर पर महामंत्री संजय सिंह बघेल,पूर्व अध्यक्ष रविंद्र मणि, राकेश तिवारी, राजेंद्र लाल श्रीवास्तव, बद्री नारायण दुबे ,ओंकार नाथ पांडे ,सुभाष उपाध्याय, सतीश मणि त्रिपाठी एवं भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा ने परिक्षेत्र के समस्त गन्ना किसानों के खेतों…
कुशीनगर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को मजबूत बनाने के उद्देश्य…
बोदरवार, कुशीनगर :- बोदरवार बाजार से राष्ट्रीय सहारा के पत्रकार विश्वनाथ शर्मा को बीमार…
नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा ने घटनास्थल का लिया जायजा, प्रशासन से सरकारी…