खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के लखुआ- लखुई निवासी एक दलित महिला ने पुराने जमीनी विवाद को लेकर मंगलवार की सुबह दूसरे पक्ष द्वारा धारदार हथियार लेकर घर में घुसकर जानलेवा हमला करने की तहरीर खड्डा थाने में देते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस घटनास्थल का निरीक्षण कर कार्रवाई में जुटी हुई है।
खड्डा थाना क्षेत्र के लखुआ- लखुई गांव निवासी दलित महिला संगीता देवी ने पुलिस को दिए गए तहरीर में आरोप लगाया है मंगलवार की सुबह पड़ोस के लोग जमीनी विवाद को लेकर गोलबंद हो गये और धारदार हथियारों को लेकर जातिसूचक गालियां देते हुए घर में घुसकर मारपीट की। महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि मारपीट के दौरान छेड़छाड़ भी किया गया। बीच बचाव करने आए ससुर के साथ भी मारपीट किया गया जिसका गांव के लोगों ने वीडियो भी बनाया है। महिला का कहना है कि गांव के लोगों के बीच बचाव से किसी तरह उक्त लोग जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। सूचना पर खड्डा पुलिस के एसआई पीके सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है। पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है।
दलित महिला ने #खड्डा पुलिस को तहरीर देकर धारदार हथियार से मारपीट का लगाया आरोप, पुलिस कार्रवाई में जुटी @myogiadityanath @dgpup @Uppolice @AdgGkr @adgzonegkr @diggorakhpur @kushinagarpol #Kushinagar pic.twitter.com/MS8BeIUrai
— News Addaa (@news_addaa) November 8, 2022
तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…
वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…
कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…
कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…