हाटा/कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के सकरौली में वृहस्पतिवार सुबह घर के बाहर रहस्यमयी परस्थितियों में युवक का शव मिला, मौके पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुट गयी।
वृहस्पतिवार सुबह सकरौली गाव निवासी रविंद्र तिवारी के पुत्र रविभाष उम्र 27वर्ष का शव दरवाजे के सिढियो पर मिला।शव के गले पर निशानके साथ सर पर भी चोट लगा था जो देखने से प्रतिक हो रहा था कि गला कस कर मारा गया हो।इस घटना के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म रहा जितने मुह उतनी बात कुछ लोगों का कहना था कि जब रात को रविभाष खाना खा कर सो गया तो मृत्यु अवस्था में घर के सिढियो पर कैसे आया जो अपने आप में अनेक कहानियो को जंम दे रहा है जो घटना के जाच के दौरान खुल कर सामने आ जाएगा।इस घटनाक्रम की जानकारी मिलते ही प्रभारी निरीक्षक आर के सिंह व डाग स्क्वायड टीम मौके पर पहुच छान बीन मे जहा जुट गयी पुलिस शव को कब्जे में लेकर पीएम हेतू भेज आवश्यक कार्यवाही में जुट गयी।इस सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक आर के सिंह ने कहा कि पी एम रिपोर्ट मिलने के बाद अग्रिम कार्यवाही की जाएगी ।
कुशीनगर। रामकोला थाना क्षेत्र के मोरवन टोला इमलिया गांव में युवती और उसकी मां…
पूर्वांचल होम्यो सेवा समिति ने मनाई डॉ. हैनिमैन की 271वीं जयंती खड्डा, कुशीनगर। होम्योपैथी…
रामकोला, कुशीनगर । शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आयी है।…
हाटा कुशीनगर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के सुकरौली नगर में आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा…