News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: रेलवे ट्रैक पर क्षत विक्षत मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

Ram Bihari Rao

Reported By:

Oct 13, 2021  |  6:02 PM

562 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: रेलवे ट्रैक पर क्षत विक्षत मिला अज्ञात व्यक्ति का शव
  • शरीर पर कपड़ा नही,कपड़ा ट्रैक के बीच पड़ा था
  • मृतक के हाथ पर गोदना से तीन नाम लिखा हुआ था

रामकोला/कुशीनगर । थाना क्षेत्र के अंतर्गत रामकोला-लक्ष्मीगंज रेलवे स्टेशन के बीच में परोरहा गांव के नजदीक बुधवार की सुबह रेलवे ट्रैक पर एक अधेड़ व्यक्ति की क्षत-विक्षत शव मिला। जिसके शरीर पर कपड़ा नहीं था कपड़ा बगल में बीच ट्रैक पर पड़ा था तथा उसके दोनों हाथ पर गोदना से तीन नाम लिखा हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में...

बुधवार की सुबह स्थानीय लोगों ने रामकोला थाना क्षेत्र के परोरहा गांव के समीप सुनसान इलाके में रेलवे ट्रैक पर लगभग पैंतालीस वर्ष उम्र के एक व्यक्ति का शव क्षत-विक्षत हालत में देखा जिसकी सूचना रामकोला पुलिस को दी। सूचना मिलते ही तत्काल थाना प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह ने पुलिसकर्मियों को मौके पर भेजा।मृत व्यक्ति का शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिला तथा शरीर पर कपड़ा नहीं था,कपड़ा रेलवे ट्रैक पर पड़ा था।मृत व्यक्ति के दोनों बाहों में गोदना से सुरेश ,सुनील, मदन लिखा हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के दाहिने और बाएं हाथ में गोदना से तीन नाम लिखा हुआ था । पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।अभी मृतक की पहचान अज्ञात है।पीएम रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।

संबंधित खबरें
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”
तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”

कुशीनगर  । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…

तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद
तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल
श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल

एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर  खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking