News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar News/कुशीनगर : मौत बिक रही है रंगीन बोतलों में! पुलिस देख भाग खड़ा हुआ मदहोश युवक, पढिये क्या है मामला

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jul 15, 2022  |  12:48 PM

1,472 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर : मौत बिक रही है रंगीन बोतलों में! पुलिस देख भाग खड़ा हुआ मदहोश युवक, पढिये क्या है मामला

कुशीनगर । योगी सरकार के आदेश -निर्देश को ताक पर रख कर अपने मंसूबे में सफल है उत्तरप्रदेश-बिहार सीमा पर स्थित शराब के अनुज्ञापि दुकान खुलने औऱ बंद करने का निर्देश इनको कुछ मायने नही रखता, रखे भी क्यो? जब जबाबदार ही उनके संरक्षण कर्ता है।

हुआ यह है की शुक्रवार को सुबह छः बजे तरयासुजान थाना क्षेत्र के सलेमगढ़ कस्बा में स्थित देशी शराब की दुकान के सामने एक पैतीस वर्षीय युवक बदहवास जमीन पर तड़प रहा था और दुकान के सेल्समैन अपने कार्य मे लिप्त थे। आस -पास के जागरूक लोगो ने इसकी खबर मीडिया तक पहुचाई। जो देखने मे आया वह प्रतीत हो रहा था की युवक नशा में मदहोश है और बदहवास है। आस पास के लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक युवक सुबह से ही नशा का सेवन कर रहा है। उसके दो तीन साथी अपनी मोटरसाइकिल से शराब लेकर चले गये लेकिन मदहोश युवक इतनी डकार ली थी की मदहोश होकर देशी की चौखट पर शाकी का सरूर को बयां कर रहा था।

सवाल तो है!

विभागीय लोगो से जो जानकारियां मिली है उसके अनुसार शराब खोलने की समय दस बजे सुबह से रात्रि दस बजे तक ही है। तो फिर सुबह उक्त युवक को शराब कहां से उपलब्ध हो गया, यक्ष प्रश्न?? किसी जागरूक लोगो ने युवक की मदहोश की सूचना पुलिस चौकी बहादुरपुर को दिया। बिना देर किये मौके पर पहुची पुलिस टीम को देखकर युवक की नशा टूट गया है औऱ वह चलता बना, यहाँ बताना लाजमी होगा की यह घटना केवल आज की नही है। पर्याय हर दिन यहाँ ऐसा होता है दुकान रात की उजाले से लेकर कोयल की आवाज तक खुला ही रहता हैं। इस बीच की खरीददार कोई मदिरा की शौकीन नही, मदिरा की तस्कर होते है। प्रत्यक्षदर्शियों के बातों पर कान करे तो इस दुकान पर सब कुछ होता है, जो नियम-कानून को ताक पर रखता है। इसको लेकर स्थानीय लोगो से कई बार तकरार भी हुई है लेकिन पुलिस प्रशाशन की सजगता से माहौल को शांत कर लिया गया है।

बहरहाल आजकल सीमावर्ती दुकानों पर मौत बिक रही है रंगीन बोतल में यह कहावत खूब चिरतार्थ हो रहा है। सलेमगढ़ में यह बात कुछ बड़े पैमाने पर देखने-सुनने को मिल रहा है और इस विभाग के जबाबदारो की चुपी कई तरह के संकेत दे रहे है।

क्या कहते है? अमरनाथ कश्यप आबकारी निरीक्षक तमकुही क्षेत्र (चार): उपरोक्त प्रकरण के बिषय में जब आबकारी निरीक्षक तमकुहीराज क्षेत्र सख्या चार, अमरनाथ कश्यप से पूछा गया तो उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा की दुकान खोलने औऱ बंद करने की समय दस बजे दिन से दस बजे रात्रि है। लेकिन शिकायत मिली है, जांच कर उचित कार्यवाई की जाएगी।

जागरूक लोगो ने सलेमगढ़ में शराबों की दुकानों पर की जा रही गोरखधंधा की शिकायत जिलाधिकारी, जिला आबकारी अधिकारी के साथ मुख्यमंत्री के जन सुनवाई केंद्र पर दर्ज कराया है

संबंधित खबरें
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार

तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…

हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न
हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न

वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…

IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1
IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1

कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…

कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद
कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद

कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking