News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar News/कुशीनगर: मुम्बई कमाने गए नवयुवक की मौत, परिजनों में मची चीख पुकार

Sanjay Pandey

Reported By:

Sep 30, 2022  |  8:39 PM

1,145 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: मुम्बई कमाने गए नवयुवक की मौत, परिजनों में मची चीख पुकार
  • युवक की मौत से गांव में पसरा सन्नाटा

खड्डा/कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया थानाक्षेत्र के सेमरा गांव निवासी मुम्बई कमाने गए एक नवयुवक की मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनो में कोहराम मचा हुआ है।

आज की हॉट खबर- कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन...

नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के सेमरा निवासी रामाशीष पाण्डेय का इकलौता पुत्र डोलू पाण्डेय 20 वर्ष बीते अगस्त महीने में रोजी रोटी के सिलसिले में महाराष्ट्र के पालघर कमाने गया था। परिजनों के मुताबिक बृहस्पतिवार को वहां काम से वापस आने के बाद भोजन कर सो गया। अगले दिन सुबह अचानक उसकी तबियत बिगड़ी तो पास में रह रहे उसके रिश्तेदार अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही जहां परिजनों में कोहराम मच गया वहीं इस हृदयविदारक घटना से पूरा गांव शोकाकुल है। पोस्टमॉर्टम के बाद रिश्तेदार एंबुलेंस से शव लेकर घर लिए निकल लिए है।

संबंधित खबरें
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार

तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…

हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न
हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न

वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…

IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1
IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1

कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…

कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद
कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद

कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking