कसया/कुशीनगर। राज्य विद्युत परिषद जू. इंजीनियरयर्स संगठन उत्तर प्रदेश ने विद्युत उप केंद्र बानपुर जनपद ललितपुर में तैनात अवर अभियंता संजय चौहान का 25दिसंबर को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के सम्बन्ध में अपर मुख्य सचिव ऊर्जा को पत्रक के माध्यम से अवगत कराकर अवर अभियंता के मृत्यु का उच्च स्तरीय जाँच टीम गठित कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही की मांग किया है l
इसके साथ ही संगठन ने कहा है कि संसाधनों के घोर आभाव में जर्ज़र लाइनों के बीच विद्युत कर्मियों व जू. इंजीनियरो को अनवरत ऊर्जा प्रबंधन द्वारा दबाव बनाया जाता है l पिछले दो वर्ष से कारपोरेशन में बिजनेस प्लान लगभग शून्य कर दिया गया है l ओवर लोडिंग को समाप्त करने के लिये स्टीमेट स्वीकृत न किये जाने से स्थितिया बे काबू हो गयी है तथा भंडार खण्डो में सामग्री की उपलब्धता मांग के सापेक्षय शून्य हो गया है l विगत समय में कारपोरेशन द्वारा प्रति उप केंद्र वार राजस्व वसूली का अव्यवहारिक लक्ष्य का सम्पूर्ण दबाव जू. इंजीनियर पर डाल दिया गया l राजस्व, नेवर, पैड आदि की समीक्षा और अनावश्यक कार्यवाही किये जाने से जू. इंजीनियर प्रोन्नत अभियंता अत्यधिक अवसादग्रस्त व तनाव की स्थिति में है l कारपोरेशन द्वारा साप्ताहिक व सार्वजनिक अवकाश को रद्द कर लगातार बिना अवकाश काम कराने का दबाव बनाया गया एवं निर्धारित अवधि से अधिक घंटे तक काम लिये जाने से जू. इंजीनियर अपने निजी समाजिक व पारिवारिक दायित्वों का निर्वहन नही कर पा रहा, जिससे उनका शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य काफ़ी प्रभावित हो रहा l राजस्व वसूली व बिच्छेदन के दौरान जू. इंजीनियर की सुरक्षा की कोई व्यवस्था नही है आदि समस्याओ को अवगत कराते हुए संगठन सुविधा, व्यवस्था व सुरक्षा की मांग किया है l साथ ही अवर अभियंता संजय चौहान की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का उच्च स्तरीय जाँच कराकर दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग किया है l
इस दौरान अवर अभियंता संजय चौहान के दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिये कुशीनगर विद्युत विभाग के कार्यालय पर दो मिनट का मौन धारण कर शोक शभा आयोजित किया गया l इस मौके पर ई. ओमप्रकाश पासवान, ई. मुन्ना कुमार, ई. राजा राम,ई. अशोक कुमार, ई. धर्मेंद्र कुमार यादव, ई . रामप्यारे, ई.शैलेश कुमार, विजय सिंह, शैलेश श्रीवास्तव, राजेश गुप्ता आदि मौजूद रहे l
तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…
वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…
कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…
कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…