कसया/कुशीनगर। तहसी क्षेत्र कसया अंतर्गत रहसू बाजार में शिव मंदिर के करीब 20 मीटर की दूरी पर पूरब के तरफ स्थित एक देशी शराब की दुकान हैं। इस जगह पर शराब की दुकान होने के कारण सुबह, शाम शराबियों का उत्पात चरम पर है l
उत्पात से सावन में जल पूजा पाठ करने आने वाले श्रद्धालुओं व राहगीरों के आवागमन में दिक्कत हो रही हैं। जबकि आबकारी विभाग के शासनादेश के अनुसार शराब की दुकान मंदिर व स्कूल से 100 मीटर के अंदर नही होनी चाहिये। पर यहा मानक को दरकिनार कर वर्षो से शराब की दुकान चल रही हैं। शराब की दुकान घनी आबादी के बीच मे हैं इसके सौ मीटर के करीब दो प्राइवेट विद्यालय संचालित हो रहे है। कोचिंग पढ़ने जाने वाली छात्राओं को शराबियों का सामना करना पड़ता हैं। आये दिन शराबी उत्पात मचाये रहते हैं। स्थानीय लोगो का कहना हैं कि शराब पीकर शराबी उपद्रव मचाये रहते हैं,जिससे स्कूल, कोचिंग जाने वाली छात्राये सहमी हुई हैं तथा छात्रों पर इसका बुरा असर पड़ रहा हैं। कम उम्र के बच्चे भी शराब का सेवन कर बिगड़ने लगे है और युवाओं का भविष्य अंधकार में डूब रहा हैं।
इस मामले पर व्यापार मंडल अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह,महेंद्र जायसवाल, बाबूलाल गुप्ता, गंगा प्रसाद,कुलदीप जायसवाल, गोपाल जायसवाल,सूर्यनाथ जायसवाल, रामाआज्ञा कुशवाहा,दुर्गावती देवी,सैरुन नेशा, आजाद अंसारी,नीलम जायसवाल, प्रमोद प्रजापति, मनीष बरनवाल, अनिल श्रीवास्तव, सुग्रीव कुशवाहा,विनोद शर्मा,अरुण कुमार दूबे का कहना है कि अगर आबकारी विभाग शराब की दुकान नही हटाता हैं तो इसके लिये हम सभी आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
इस सम्बन्ध में आबकारी निरीक्षक अरुण कुमार का कहना है कि मुझे अभी आये दो दिन हुआ है शराब की दुकान की जांच कर जल्द ही दूसरे जगह स्थानांतरित किया जायेगा।
तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…
वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…
कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…
कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…