कुशीनगर। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क का शिलान्यास सोमवार को देवरिया सांसद डाक्टर रमापति राम त्रिपाठी ने फीता काटकर व नारियल फोड़ कर किया। सांसद ने बताया कि संसदीय क्षेत्र का विकास मेरी पहली प्राथमिकता विकास के रास्ते गांव से होकर ही होकर शहर तक जाते हैं। नेशनल हाइवे 28 से होते हुए देवरिया जिले के बंजरिया बाजार तक जाने वाली 10 किमी लम्बी सड़क का निर्माण किया जाना है।
इस सड़क के बन जाने से क्षेत्र के लोगो को तहसील,जिला मुख्यालय पर आने जाने में सहूलियत मिलेगी। मोदी योगी जी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार देश की विकास कर रही हैं। सहायक अभियंता आशुतोष अरोरा ने बताया कि सड़क एफडीआर टेक्नोलॉजी के तहत बनाई जाएगी कुशीनगर जिले में इस तकनिकी से 17 सड़के बननी हैं।
इस सड़क का निर्माण 10 करोड़ 73 लाख 48 हजार की लागत से बनेगी इसकी चौड़ाई साढ़े पांच मीटर बनाई जाएगी। कार्यक्रम को फाजिलनगर विधायक सुरेन्द्र सिंह कुशवाहा, भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर प्रेमचंद्र मिश्रा, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एडवोकेट राधेश्याम पाण्डेय, विनय तिवारी, दिवाकर मणि,बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के क्षेत्रीय सह संयोजक सुरेन्द्र सिंह,चंद्रप्रकाश यादव उर्फ चमन ब्रजेश पाण्डेय ने सम्बोधित किया।
इस दौरान भाजपा नेता सत्येंद्र शुक्ला,ग्राम प्रधानप्रतिनिधि नागेंद्र गुप्ता,अजय राय,मंडल अध्यक्ष मुकुल तिवारी,राणा प्रताप मिश्रा,सत्यम शुक्ला, गौरव जायसवाल, दुर्गेशकुशवाहा,मनीष त्रिपाठी,विवेक उपाध्याय, आशुतोष नाथ त्रिपाठी, मनोज त्रिपाठी,विकास पाण्डेय,चिरंजी सिंह,विश्वविजय सिंह, विजय बहादुर सिंह,मारकंडेय सिंह,नंदलाल विद्रोही, संचालन राणाप्रताप मिश्रा ने किया।
कुशीनगर। गुरुवार को जहां पूरा जिला मकर संक्रांति के पावन पर्व पर दान-पुण्य और…
गोरखपुर मंडल में RPIC मठिया को मिला पहला स्थान मुख्यमंत्री ने विज्ञान प्रदर्शनी का…
ज्ञानेश्वर बरनवाल | न्यूज अड्डा हेतिमपुर । देवरिया जनपद के आदर्श नगर पंचायत हेतिमपुर…
बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत स्थित ग्राम सभा मठिया में स्थित ऐतिहासिक काली माता…