News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: जिलाधिकारी ने किया सरगटिया में स्थित कृषि विज्ञान केंद्र का निरिक्षण

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 5, 2022  |  7:45 PM

684 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: जिलाधिकारी ने किया सरगटिया में स्थित कृषि विज्ञान केंद्र का निरिक्षण

कुशीनगर। जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम द्वारा आज सरगटिया करनपट्टी विकासखंड सेवरही में स्थित कृषि विज्ञान केंद्र का निरीक्षण किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र निरीक्षण के क्रम में केंद्र प्रभारी डॉ अशोक राय, डॉ शमशेर सिंह व डॉ अजय कुमार राय से जिलाधिकारी ने कृषि संबंधित विभिन्न मुद्दों पर बातचीत की। इस क्रम में कृषि विज्ञान केंद्र में स्टाफ की संख्या, कितने क्षेत्र में फैलाव, कृषि विज्ञान क्षेत्र द्वारा विभिन्न क्षेत्रों पर किये जा रहे कार्य तथा किसानों से कैसे इंटरेक्शन किया जाता है इन सब बातों की विस्तार से चर्चा हुई।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में...

इस क्रम में जानकारी देते हुए केंद्र प्रभारी डॉ अशोक राय ने बताया कि कृषि विज्ञान केंद्र पर बीज व सब्जियों तैयार की जाती है, तथा किसानों की जरूरत के हिसाब से गांव को एडॉप्ट किया जाता है। इस केंद्र पर बड़े स्केल पर दलहन और तिलहन फसलों का डेमोंसट्रेशन भी किया जाता है। कृषकों को बीज सब्जी व फसल के उत्पादन में अत्याधुनिक तकनीक/ नई तकनीकी का प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। स्किल डेवलपमेंट के माध्यम से किसानों को प्रशिक्षित किया जाता है। गेहूं की वैज्ञानिक तरीके से खेती के बारे में बताया जाता है। कृषको को तकनीकी सपोर्ट भी प्रदान किया जाता है।

जिलाधिकारी ने पॉली हाउस, अद्यतन कृषि तकनीक, मौसम प्रतिकूल कृषि, कृषि में वैल्यू एडिशन, केले उत्पादन की विभिन्न तकनीकों के संदर्भ में विस्तार से चर्चा की। इस क्रम में जिलाधिकारी महोदय द्वारा समन्वित कृषि प्रणाली आधारित मॉडल का भी निरीक्षण किया गया।

संबंधित खबरें
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”
तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”

कुशीनगर  । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…

तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद
तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल
श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल

एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर  खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking