कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश सिंह टिकैत के आह्वान पर पूरे भारत में रेल चक्का जाम करने के लिए घोषणा के क्रम में जनपद कुशीनगर के किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष ध्रुव नारायण यादव को थाना जटहां बाजार पुलिस ने उनके आवास पकहा में नजरबंद किया।श्री यादव अपने दल बल के साथ खड्डा रेलवे स्टेशन जाकर रेल चक्का जाम करने वाले थे।
बताते चलें कि राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश सिंह टिकैत के आदेश के क्रम में पूरे भारत में रेल चक्का जाम करने का आह्वान हुआ था जिसके क्रम में कुशीनगर के किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष ध्रुव नारायण यादव को जटहां बाजार पुलिस ने उनके पैतृक निवास पकहा में ही नजर बंद कर दिया है थाना जटहां बाजार के उप निरीक्षक रनवीर सिंह,हेड कांस्टेबल कैलाश,कांस्टेबल आयुष यादव,का. संदीप गौड़ ने नजर बंद कर दरवाजे पर पुलिस बल सहित पहरा लगा दिया है कि किसान यूनियन नेता ध्रुव नारायण यादव घर से बाहर नहीं निकल पाए।
सुकरौली /कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के खंड विकास कार्यालय का मुख्य विकास अधिकारी वंदिता…
रामकोला, कुशीनगर । तहसील दिवस में स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नं. 7, मां…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव के समीप विशुनपुरा माइनर में…
रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…