News Addaa WhatsApp Group Join करें

फाजिलनगर : छठ घाट पर युवाओं ने सेवा शिविर लगाकर की श्रद्धालुओं की सेवा

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Oct 28, 2025  |  5:12 PM

205 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
फाजिलनगर : छठ घाट पर युवाओं ने सेवा शिविर लगाकर की श्रद्धालुओं की सेवा WhatsApp
Responsive image

फाजिलनगर, कुशीनगर |(अनीश पांडेय) क्षेत्र स्थित सोहंग गांव में सूर्य उपासना व लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा मंगलवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही संपन्न हुआ। जहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रहीं।

आपके लिए और..- भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन...

छत्तीस घंटे का कठिन निर्जला व्रत रखने वाली व्रती महिलाओं ने भगवान भास्कर को दूध, जल और प्रसाद अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि और संतान की लंबी आयु की कामना की।
सूर्य को अर्घ्य देना कृतज्ञता का प्रतीक माना जाता है।
यह भी मान्यता है कि उगते सूर्य की किरणें शरीर पर शीतल प्रभाव डालती हैं, जिससे मन और तन दोनों को शांति मिलती है।
सुबह तीन बजे से ही व्रती महिलाएं अपने परिवार के साथ सिर पर पूजन सामग्री की डलिया लिए, माथे पर सिंदूर सजाए, गीत गुनगुनाती हुई घाट की ओर प्रस्थान करती दिखीं। दीयों की रोशनी से जगमग घाट पर “उग हे सूर्य देव” और “कांच ही बांस के बहंगिया” जैसे पारंपरिक गीतों की गूंज से वातावरण भक्तिमय हो उठा। तो वहीं बच्चों ने आतिशबाजी कर पर्व की खुशी मनाई।

इस पावन अवसर पर स्थानीय युवाओं की ओर से सेवा शिविर लगाया गया। इन शिविर के जरिए श्रद्धालुओं के बीच चाय, पानी व चना आदि वितरित किया गया। जिससे घाट पर व्रतियों और श्रद्धालुओं को सुविधा मिली।

वितरण की व्यवस्था में राहुल सिंह’भोलू’, आशीष पाण्डेय, मनीष सिंह, प्रमोद सिंह, अमन पाण्डेय, अनीश सिंह, कमलेश पाण्डेय, डॉ० राजीव सिंह, सागर वर्मा, राजकुमार सिंह, अमित सिंह, विकास सैनी, जयंत यादव, सुनिल सिंह, राजकुमार सिंह, मनीष प्रजापति साथ ही ग्रामप्रधान प्र० मुन्ना अंसारी सहित कई लोग मौजूद रहें।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई

कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…

एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान

मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking