News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: शराबी पति ने लाठी से पीट-पीटकर पत्नी की ले ली जान

Ram Bihari Rao

Reported By:

Oct 16, 2021  |  6:32 PM

1,000 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: शराबी पति ने लाठी से पीट-पीटकर पत्नी की ले ली जान
  • शराब की लत ने मासूम बच्चों को किया अनाथ,ममता के लिए तरसेगे बच्चे

रामकोला/कुशीनगर(न्यूज अड्डा) । नशे में धुत होकर रामकोला थाना क्षेत्र के परसिया गांव निवासी मोती खट्टीक पुत्र स्व0 अयोध्या खट्टीक ने अपनी पत्नी सुनीता देवी उम्र 26 की डंडे से पीट- पीट कर बेरहमी से जान ले ली। बच्चो के चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसी पहुंचे।जहां सुनीता मरी पड़ी हुई थी। जिसकी सूचना किसी ने चौकीदार को दी।फिर चौकीदार ने घटना की सूचना खोटही पुलिस को दी।घटनास्थल पर क्षेत्राधिकारी खड्डा और रामकोला थाना प्रभारी निरीक्षक मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में...

प्राप्त समाचार के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत खोटही टोला- परसिया निवासी मोती खट्टीक सात वर्ष पूर्व सुनीता से प्रेम विवाह कर अपने घर लाया और दोनों राजी-खुशी से रहने लगे। कुछ वर्षों तक मोती खट्टीक मजदूरी कर लाता और परिवार का जीविका चलाता, लेकिन बाद में उसको शराब पीने की लत लग गयी,फिर वह मजदूरी का पैसा शराब पीने में बर्बाद करने लगा।जिसको लेकर पत्नी सुनीता से अक्सर विवाद होने लगा।इधर तीन- चार दिनों से पति-पत्नी में शराब पीने को लेकर लगातार झगड़ा हो रहा था। शनिवार की सुबह मोती खट्टीक गांव में अवैध रूप से बेचा जाने वाला शराब पीकर घर आया और पत्नी सुनीता को मारने लगा फिर नशे में पति को देख पत्नी सुनीता अपने तीनो मासूमो को लेकर गांव में भाग गयी। दिन में दस बजे के बाद बच्चों के साथ घर आयी ,उस वक्त मोती घर में बैठा हुआ था फिर दोनों में कहा सुनी होने लगी तथा मोती फिर पत्नी को मारने लगा। माँ को मार खाते देख बच्चे चिल्लाने लगे फिर भी मोती मारना नहीं छोड़ा और डंडे से पीट -पीट कर सुनीता की जान ले ली। बच्चों के रोने-चिल्लाने की आवाज सुनकर जब पड़ोसी पहुंचे तो पड़ोसियों ने देखा कि सुनीता मरी पड़ी है। सुनीता अपने पीछे गरिमा उम्र 4 वर्ष, छंगूरी उम्र 3 वर्ष, प्रियांशु उम्र 6 माह को रोते बिलखते छोड़ पति की पिटाई से इस दुनिया से रुखसत हो गयी।ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी गांव के चौकीदार बाल किशुन मौर्या को दी गई। चौकीदार ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। घटना की जानकारी पाकर मौके पर खड्डा क्षेत्राधिकारी शिवाजी सिंह,थाना प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह , खोटही चौकी इंचार्ज विजय शंकर सिंह, एस0 आइ0 रामचन्दर सिंह यादव अन्य पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर अन्त्यपरीक्षण के लिए भेज दिया।

संबंधित खबरें
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”
तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”

कुशीनगर  । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…

तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद
तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल
श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल

एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर  खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking