News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar News/कुशीनगर: वार्डों में जलनिकासी के अभाव में सड़कों पर जमा गंदा पानी; स्वच्छता व विकास को आईना दिखा रहे नगर में शामिल गांव

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 26, 2022  |  8:35 PM

454 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: वार्डों में जलनिकासी के अभाव में सड़कों पर जमा गंदा पानी; स्वच्छता व विकास को आईना दिखा रहे नगर में शामिल गांव

कसया/कुशीनगर। नगरपालिका परिषद कुशीनगर में भारत स्वच्छता अभियान सिर्फ दिखावा बन कर रह गया है l नगर के विभिन्न वार्डों में जल निकास व साफ सफाई की व्यवस्था ध्वस्त होने से भारत स्वच्छता अभियान को नगरपालिका में शामिल गांव आईना दिखा रहे हैं। जबकि अध्यक्ष प्रतिनिधि विकास को लेकर अपनी पीठ थप थपा  रहे हैं l

आज की हॉट खबर- कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन...

आदर्श नगर का ताज ओढ़े नगरपालिका परिषद कुशीनगर कहने को उत्तर प्रदेश के नगर निकायों में तेजी से विकास करने वाला दूसरा निकाय है। लेकिन एक बार नगर में शामिल गांवों का निरीक्षण कर आइए। आपको पता चल जाएगा कि नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि, अधिकारियों के दावे तार तार होते नजर आएंगे। लोगों का कहना है कि नगरपालिका में विकास कार्यों को लेकर नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि कैफुल अली मजनू बसपा के आयोजित कार्यक्रम में अपना पीठ थप थापा रहे थे, लेकिन जब नए नगर पालिका की पांच वर्ष पूर्व हुई घोषणा के बाद करोड़ो  रूपये स्वच्छता अभियान, जल निकास की नालियों, सीवरेज के नाम पर खर्च किये गए हैं लेकिन समुचित व्यवस्था नही हुआ और बरसात होने या न होने पर हमेशा नालियां बजबजा रही हैं।इसी क्रम में वार्ड न.24सुबाष नगर निरंकारी गली मार्ग पर नालिया पूरी तरह ध्वस्थ हो चूकी है और गन्दा पानी सड़को पर बह रहा है, जिसकी सफाई पर कोई ध्यान नहीं है, इसके अलावा वार्ड न.15वीर सावरकर नगर ट्यूबेल कालोनी मार्ग के नालियों की हालत भी बद से बत्तर हो गया है, जिसका भी पांच वर्षो में उद्धार नहीं हो सका l  नगर के डुमरी (महन्थ अवैद्यनाथ नगर) में जगह जगह जल जमाव व गन्दगी को देखा जा सकता है। बावजूद इसके नगर के जिम्मेदारों द्वारा विकास का डंका पीटा जा रहा है।   अगर चल रही योजनाओं की जांच की जाय तो योजनाओं की सच्चाई सामने आ जायेगl

संबंधित खबरें
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार

तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…

हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न
हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न

वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…

IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1
IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1

कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…

कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद
कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद

कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking