खड्डा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। खड्डा से भैसंहा की ओर जाने वाली बिजली के पोल गिरने के कारण प्रवाहित विद्युत से गन्ने की 4 से 5 एकड़ तक फसल जल गयी है। प्रभावित गन्ना किसानों ने विभाग से क्षतिपूर्ति की मांग की है। वहीं लगभग दर्जनों गांवों की विद्युत व्यवस्था पिछले 24 घण्टे से ठप्प पडी है।
खड्डा विद्युत उपकेन्द्र से पकडी बृजलाल, हनुमानगंज, लक्ष्मीपुर पड़रहवा, भैसहा आदि गाँव को जाने वाली 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन का पोल गंगवाछपरा गाँव के पास गन्ने के खेत में गिर गया उसमे विद्युत प्रवाहित होने से किसान सदानंद, रामसमुझ, शंकर, नथुनी, छविलाल, करीमन, छट्ठू, राजवंशी, जंगली आदि की खड़ी गन्ने की लगभग पांच एकड़ फसल जलकर बर्वाद हो गयी ।पोल गिर जाने से उक्त गाँव सहित एक दर्जन गाँव की सप्लाई ठप्प हो गयी है जो मंगलवार शाम तक बहाल नहीं हो पायी थी। फसल जलने से प्रभावित किसानों ने क्षतिपूर्ति देने की मांग की है।
सुकरौली /कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के खंड विकास कार्यालय का मुख्य विकास अधिकारी वंदिता…
रामकोला, कुशीनगर । तहसील दिवस में स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नं. 7, मां…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव के समीप विशुनपुरा माइनर में…
रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…