News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar News/कुशीनगर: प्राइवेट कंपनी में काम पाने के लिए दिया घुस, न काम मिला न पैसा

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 13, 2022  |  7:27 PM

778 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: प्राइवेट कंपनी में काम पाने के लिए दिया घुस, न काम मिला न पैसा

मल्लूडीह/कसया। कुशीनगर जिला अंतर्गत ग्राम कुड़वा दिलीपनगर निवासी मानवेंद्र प्रताप यादव पुत्र शंकर यादव ने कसया थाने में प्रार्थना पत्र देकर प्राइवेट कंपनी में काम पाने के लिए दिए गए रुपए की वापसी कराने की मांग किया है । मानवेंद्र प्रताप ने बताया की सुधा मिल कंपनी जो महाराणा प्रताप पॉलिटेक्निक कॉलेज गोरखपुर के पास स्थित है में काम पाने के लिए पैंतीस हजार रुपया उसके फिनी बैंक जिसका खाता संख्या 20141715711 तथा आईएफएससी कोड 00001000 जो संदीप कुमार के नाम से है । यह पैंतीस हजार रुपया उनके खाते में 4 जुलाई 2022 में जमा किया था । जिसके लिए मुझे काम कराने के लिए तो कहा गया परंतु अभी तक न ही काम मिला और न ही रुपया वापस किया जा रहा है। जिससे मुझे अपूर्णनीय क्षति है तथा उस कंपनी को बंद कर दिया गया है। मेरे द्वारा संदीप कुमार तथा मकान मालिक के मोबाइल पर फोन करने पर मेरा फोन नही उठाया जा रहा है। जिससे मुझे मेरा रुपया डूबने की आशंका बना हुआ है ।

इस मामले में मानवेंद्र प्रताप ने बताया की इसके लिए मैने गोरखनाथ थाना गोरखपुर में भी प्रार्थना पत्र दिया हु तथा कसया थाने में भी प्रार्थना पत्र देकर न्यायोचित कार्यवाही की मांग किया हु ।

संबंधित खबरें
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार

तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…

हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न
हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न

वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…

IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1
IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1

कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…

कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद
कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद

कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking