कसया/कुशीनगर। त्रिवेणी चीनी मिल रामकोला के बकन्हा क्रय केंद्र पर सैकड़ों की संख्या में किसानों ने सप्लाई टिकट जारी करने में हो रही अनियमितता के विरुद्ध गन्ना जला तथा कांटा खोलकर विरोध प्रदर्शन किये ।मौके पर अधिकारियों के नही पहुंचने पर किसानों के समर्थन में आये जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि बलराम राव के नेतृत्व में धरने पर बैठ गए।इतने में जिम्मेदार अधिकारी मौके पर पहुंच किसानों का आक्रोश देख उनकी मांगे मान लिए।बताते चले कि विगत दो सप्ताहसे सप्लाई टिकट न मिलने व तौल न होने से आक्रोशित सैकड़ों गन्ना किसान मंगलवार को बकन्हा क्रय केंद्र पर पहुंचे और अधिकारियों को मौके पर आकर समस्या का समाधान करने की मांग करने लगे।
तीन घण्टे बाद तक कोई जिम्मेदार अधिकारी नही आया तो किसान गन्ना भी जलाकर विरोध दर्ज कराए ।इतने में खेतान केंयूनियन के डायरेक्टर व जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि बलराम राव किसानों के समर्थन में धरने पर बैठ गए।धरने की सूचना पाकर प्रशासन के हाथ-पांव फूलने लगे और आनन फानन में त्रिवेणी चिनिमिल के फैक्ट्री मैनेजर मानवेन्द्र राय, केन मैनेजर ,नरेंद्र सिंह डोभाल तथा सचिव रविन्द्र बहादुरऔर जेष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक रविन्द्रधर द्विवेदी आदि अधिकारी मौके पर पहुंचे ।गन्ना किसानों की अगुआई कर रहे श्री राव ने मांग किया कि शासनादेश के अनुसार जनपद के सभी समितियों से समानुपातिक गन्ने की क्रय होनी चाहिए ,उन्होंने कहा कि एक ही जनपद के अंदर त्रिवेणी चीनी मिल पडरौना व छितौनी में छठवा पक्ष तथा खेतान व पंजाब केन यूनियन परिक्षेत्र के गेट एरिया में तीसरा पक्ष चला रहा है जो शासनादेश का खुला उलंघन है। घण्टों धरने पर बैठे किसानों के आक्रोश मौके पर पहुंचे अधिकारी झेल नही पा रहे थे कि जिला गन्ना अधिकारी ने आज ही से अग्रणी समितियों के सापेक्ष पर्ची जारी करने का आदेश दे दिया।फ़िरं भी किसान नही माने मौके से रीइंडेंट जारी करने की मांग पूरी होने अधिकारियों से लिखित लेने के बाद जाकर किसानों का धरना समाप्त हुआ।
इस दौरान ग्राम प्रधान डिम्पल पांडेय, अजित कुशवाहा,रबिंद्र राय,अमरनाथ यादव,कुँवर राहुल सिंह, भजपा नेता राकेश कुमार गुप्ता, देवेन्द्र कुशवाहा, श्रीराम यादव, कैलाश गुप्ता,सुशील कुशवाहा, तेज बहादुर कुशवाहा, रमेश कुशवाहा, नरेंद्र यादव चौहान, अमित कुशवाहा, रामप्रवेश गुप्ता, सत्येंद्र कुशवाहा, गोविंद कुशवाहा, राकेश यादव, संजय कुशवाहा, राजकुमार,द्वारिका चौहान, मेहंदी हसन अंसारी आदि किसान मौजूद रहेl
तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…
वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…
कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…
कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…