साखोपार/कुशीनगर। कसया थाना क्षेत्र के गांव साड़ी खुर्द निवासी दिव्यांग साकिर ने अपने बेटे को विदेश में भेजकर एजेंट द्वारा फंसाने का आरोप लगाते हुए कसया थाने में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।
दिए गए तहरीर में दिव्यांग साकिर ने लिखा है कि मेरे बेटे वसीम को कसया थाना क्षेत्र के ही जिगना गांव निवासी एजेंट आसमुहम्मद उर्फ टाईगर द्वारा विदेश भेजा गया। एजेंट ने उसे अच्छे कंपनी में बेल्डर काम दिलवाने के नाम पर 95000 रुपये ले लिए ।लेकिन वह विदेश जाकर तीन महीने तक बिना काम के बैठा रहा तो मैंने एजेंट से कहा कि अभी तक उसको काम नही मिला तो उसने कहा कि फिर से आपको दस हजार रुपये और देना होगा तभी वहां काम मिल पायेगा।
मैं किसी तरह से कर्ज लेकर नौ हजार रुपये दिया फिर भी मेरा बेटा बैठा रहा तो वहाँ से उसको खाने पीने के लिए विदेश में ही रह रहे परिचितों से पांच हजार रुपये दिलवाया।उसके बाद बेटे को बेल्डर का काम न दिलवाकर वहाँ रोड पर हो रहे कंस्ट्रक्शन काम में बतौर मजदूर के रूप में 4 रुपये घण्टे पर काम दिलवा दिया।जिससे बेटे को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।जबकि मेरे बेटे को जिस काम मे एजेंट द्वारा भेजा गया वह काम अभी तक न दिलाया गया।
कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…
सुकरौली /कुशीनगर।हाटा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्रामसभा संखापार माफी मे मंगलवार को सुबह एक…
सोमवार को विभिन्न बूथों की किया पड़ताल खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील के क्षेत्रीय निर्वाचन…
नारी सशक्तिकरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन सुकरौली। सोमवार को बेसिक विभाग की ओर से प्राथमिक…