News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar News/कुशीनगर: सेंट थ्रेसस स्कूल के फादर पर छात्रों को बेरहमी से पीटने का आरोप

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 13, 2022  |  11:48 AM

1,203 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: सेंट थ्रेसस स्कूल के फादर पर छात्रों को बेरहमी से पीटने का आरोप
  • लखनऊ हास्पिटल मे जिन्दगी और मौत से जूझ रहे है दो छात्र

पडरौना/कुशीनगर । जनपद के चर्चित विद्यालयो मे शुमार सेंट थ्रेसस स्कूल के फादर व शिक्षको ने शिक्षा अधिकार कानून की धज्जियाँ उडाते हुए छात्रों की इस कदर बेरहमी से पीटाई करने का आरोप है। दो छात्र लखनऊ हास्पिटल मे जिन्दगी और मौत से जूझ रहे है। इतना ही नही फादर पर छात्रो का आरोप लगाया है वे धमकी भी दी है कि अगर किसी छात्र ने इसकी शिकायत अपने घर की तो न सिर्फ़ उस छात्र का नाम काटकर स्कूल से निकाल दिया जायेगा बल्कि उन छात्रों का कैरेक्टर सटिर्फिकेट खराब कर उसकी जिन्दगी बर्बाद कर दी जाएगी। इसको लेकर छात्रों मे आक्रोश व्याप्त है। छात्रो ने पुलिस अधीक्षक को पत्र सौंपने पहुंचे थे। लेकिन एसपी के गैरमौजूदगी होने के वजह से लौटे छात्रों ने सदर विधायक भाजपा मनीष जायसवाल के बड़े भाई और विधायक प्रतिनिधि संतोष जायसवाल की अगुवाई में कोतवाली पडरौना पहुंच कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राज प्रकाश सिंह से घटना जानकारी देते हुए न्याय की गुहार लगाई है। यह स्कूल नगर के भरवलिया मे स्थित है।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की...

कहना न होगा कि इन छात्रों का कसूर बस इतना है कि विद्यालय द्वारा स्कूली बच्चों को नैनीताल ले गये टूर मे कुछ छात्र अपने साथ मोबाइल लेकर गये थे। छात्रो की माने तो अपने साथ मोबाइल ले जाने का उद्देश्य बस इतना था कि वह अपने अभिभावकों से समय समय पर बात करते रहेगे और नैनीताल के मनमोहक दृश्य को अपने मोबाइल मे फोटो लेगें। लेकिन यह बात सेंट थ्रेसस स्कूल के प्रधानाचार्य (फादर) जान जोसफ कटापल्ली को नागवार लगी और वह छात्रो के इस गलती पर उन्हें बेरहमी से मारने-पीटने के बाद उन छात्रों का मोबाइल तोड दिया। बताया जाता है कि जोसफ कटापल्ली की मार से चार छात्रों लखनऊ हास्पिटल मे जिन्दगी और मौत से जूझ रहे है।

छात्रों द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय मे शिकायती पत्र लेकर पहुंचे थे लेकिन वहां एसपी धवल जायसवाल के ना रहने के कारण वे कोतवाली पहुंचे प्रभारी निरीक्षक राज प्रकाश से मिले हैं। इस मामले में गौर करे तो छात्रों का कहना है कि छात्रों का कहना है कि 8 अक्टूबर को विद्यालय कैम्पस से प्रधानाचार्य जान जोसफ कटापल्ली सहित कु ल नौ अध्यापकों के साथ 96 बच्चे नैनीताल टूर पर गये। 9 अक्टूबर को नैनीताल पहुचने के बाद अध्यापकों ने सभी बच्चों से मोबाइल जमा करने निर्देश दिया जिसके अनुपालन मे बीस छात्रों ने अपना मोबाइल जमा कर दिया। इसी दरम्यान प्रधानाचार्य जान जोसफ कटापल्ली पहुचे गये और छात्रों का मोबाइल तोडते हुए उन्हे बेरहमी से मारने पीटने लगे। पडरौना कोतवाल संबोधित पत्र मे छात्रों ने कहा है कि जोसफ कटापल्ली के बेरहमी से मारने के कारण सोलह वर्षीय आर्दश पाण्डेय व रितुराज जायसवाल बेहोश होकर गिर गये जबकि मनोज पाण्डेय व आदित्य धनराज को गंभीर रूप से घायल हो गये जिनका लखनऊ स्थित हास्पिटल मे इलाज चल रहा है। छात्रों ने बताया कि अतुल वर्मा, अनुराग कुशवाहा और विवेक चौधरी भी काफी चोटिल है। पीडित छात्रों ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राज प्रकाश सिंह से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषी प्रधानाचार्य जान जोसफ कटापल्ली के विरुद्ध कार्रवाई करने की गुहार लगायी है।

इस दौरान नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पडरौना प्रतिनिधि मनीष जायसवाल,भाजपा नेता अभिषेक बंका,मंटु जायसवाल दीपक आदि मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”
तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”

कुशीनगर  । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…

तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद
तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल
श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल

एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर  खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking