News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar News/कुशीनगर: रास्ते में हुई मारपीट, इलाज कराने जा रही महिला की मौत

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 22, 2022  |  5:47 PM

977 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: रास्ते में हुई मारपीट, इलाज कराने जा रही महिला की मौत
  • मामला वायरल होने पर पुलिस ने दर्ज की तीन नामजद समेत अज्ञात पर केस

कसया/कुशीनगर। थाना क्षेत्र के जानकीनगर चौराहे पर रास्ते में दो दिन पूर्व देर रात मारपीट हो गई। इस दौरान बोलेरो से इलाज कराने जा रही एक महिला की मौत हो गई। मारपीट में घायल युवक ने जिला अस्पताल में इलाज कराने के बाद पुलिस को तहरीर सौंपी है। कसया पुलिस ने तीन नामजद व अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज की है।

कसया थाना क्षेत्र के कोहड़ा निवासी रजनीश सिंह पुत्र जोखन सिंह ने कसया पुलिस को तहरीर सौंप बताया है कि 22 नवंबर की रात नौ बजे चाची उर्मिला देवी पत्नी राजेंद्र सिंह उम्र 60 वर्ष की तबीयत खराब होने पर उनको बोलेरो से लेकर जिला अस्पताल जा रहा था। अभी जानकीनगर चौराहे पर गांव के तिराहे पर पहुंचा था कि तीन नामजद व कुछ अज्ञात लोग मेन सड़क पर खड़े थे। बोलेरो चालक ने उनको हटने के लिए बोलेरो का हार्न बजाया। इसके बावजूद वह लोग मेन सड़क से नहीं हटे। तो मैने बोलेरो से उतरकर उन लोगों से हटने के लिए कहा तो उक्त लोग नशे की हालत में मार पीटने लगे। इस दौरान बोलेरो सवार चाची ने इलाज के अभाव में दम तोड़ दी। बोलेरो सवार लोगों ने मुझे सहित चाची को जिला अस्पताल ले गये। वहां पर डॉक्टरों ने चाची को मृत्यु घोषित कर दिया तथा मुझे भर्ती कर दिया। इलाज कराकर लौटने तथा चाची का अंतिम संस्कार करने के बाद पुलिस को तहरीर सौंप रहा हूं।

इधर मंगलवार को यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने रजनीश की तहरीर पर तीन नामजद समेत अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच में जुटी है। इस संबंध में एसओ डॉ. आशुतोष तिवारी ने बताया कि इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है।

संबंधित खबरें
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार

तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…

हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न
हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न

वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…

IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1
IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1

कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…

कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद
कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद

कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking