News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar News/कुशीनगर: आखिरकार बकरा चोर गिरोह का पकड़ा गया एक सदस्य; ग्रामीणों ने धुनाई के बाद पुलिस को सौंपा,कार्यवाही की मांग

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 2, 2022  |  7:36 PM

1,524 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: आखिरकार बकरा चोर गिरोह का पकड़ा गया एक सदस्य; ग्रामीणों ने धुनाई के बाद पुलिस को सौंपा,कार्यवाही की मांग

साखोपार/कुशीनगर। थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बकरे चुराने वाले गिरोह में से शुक्रवार की दोपहर एक चोर थाना क्षेत्र के गांव साड़ी खुर्द में पकड़ा गया।ग्रामीणों ने चोर की धुनाई के बाद पुलिस को सौप दिया।

आज की हॉट खबर- कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन...

ज्ञात हो कि बकरा चोर का गिरोह क्षेत्र में सक्रिय है।वह हर शुक्रवार की दोपहर जब मुस्लिम सुमदाय के लोग जुमा की नमाज पढ़ने की लिए मस्जिदों में चले जाते थे और महिलाएं घरो में काम करने में व्यस्त हो जाती थी तब चोर मौके का फायदा उठा कर किसी न किसी गाँव से बकरे की चोरी कर फरार हो जाते थे।इसी तरह शुक्रवार की दोहपर में साड़ी खुर्द से भी बंशराज का एक बकरा उठाकर मोटरसाइकिल पर लाद भागने लगे लेकिन यहाँ उनकी किस्मत धोखा दे गयीं क्योंकि यहाँ मात्र एक दर्जन ही घर मुस्लिम समुदाय के हैं सभी लोग घर पर ही मौजूद थे,बकरा उठाते पड़ोसी ने उन्हें देख लिया और पीछे से मोटरसाइकिल से दौड़ाने लगे गांव के बाहर पहुँचे ही थे कि अचानक रोड पर बने ब्रेकर से अनियंत्रित होकर गन्ने के खेत मे गिर गए।जिससे एक चोर तो पकड़ा गया लेकिन एक गन्ने का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।बार बार बकरा चोरी से आजिज ग्रामीणों ने चोर की धुनाई कर दी और पुलिस को सौप दिया।इसके पूर्व भी साड़ी खुर्द के टोला बंजारा पट्टी दक्षिणी से नसीम का बकरा बीते 19 अगस्त शुक्रवार को जुमा के समय ही चोरो ने जुमा के समय लगभग 25 kg का बकरा मुर्गी फार्म का जाली काटकर चुरा ले गए,उस दिन भी लोग गांव के चारो तरफ रास्ते पर खोजबीन किया लेकिन वह भाग निकले।

पीड़ित नसीम ने जानकीनगर चौराहे से सोहनरिया गांव जाने वाले मार्ग पर स्थित एक स्कूल का सीसीटीवी फुटेज निकलवाया तो उसमें बाइक सवार दो युवक बकरा ले जाते नजर आए जिस आधार पर पीड़ित ने कसया थाने में तहरीर देकर कार्यवाही की गुहार लगाई लेकिन पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही नही की गई।इसके पूर्व में इसी टोले से शब्बीर आलम,नूर आलम,रब्बुल अंसारी का बकरा बीते दो माह के अंदर शुक्रवार को ही जुमे के समय चोरी हो गया।तथा थाना क्षेत्र के ही परसौना निवासी मरियम खातून का दो बकरा व बाजूपट्टी निवासी अलाउद्दीन व यूनुस का एक -एक बकरा,दुर्गवलिया निवासी धर्मेंद्र यादव का एक बकरा,दुर्गवलिया के टोला अर्जुनहा निवासी कन्हैया शर्मा का एक बकरा,सिधुआँ बाँगर भाठ निवासी शुकरुल्लाह अंसारी व बैजनाथपुर के दो व्यक्तियों सहित आसपास के कई गांवों में लगभग दो दर्जन से अधिक बकरे चोरी हो गए हैं।

संबंधित खबरें
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार

तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…

हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न
हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न

वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…

IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1
IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1

कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…

कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद
कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद

कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking