News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar News/कुशीनगर: चूल्हे की चिंगारी से भड़की आग से पांच घर स्वाहा

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 3, 2023  |  5:11 PM

626 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: चूल्हे की चिंगारी से भड़की आग से पांच घर स्वाहा

नेबुआ नौरंगिया/कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया थानाक्षेत्र के सरपतही के टोला भरपटिया में आज सुबह खाना बनाते समय चूल्हे की चिंगारी से लगी आग से पांच लोगो का घर व गृहस्थी का सामान जल गया।मौके पर जुटे लोगों ने आग को फैलने से रोकते हुए आग बुझाया।

उक्त गांव निवासी सुधीर के घर आज सुबह चूल्हे पर खाना बनाया जा रहा था कि चिंगारी छिटककर पास स्थित टाट में जा गिरी जिससे आग लग गई।जब तक आग पर काबू पाया जाता उसी घर मे रखे गैस सिलिंडर में विस्फोट हो गया व उसके कटरैन को उड़ाते हुए आग फैल गई जिसकी जद में आकर पड़ोसी बृंदा, गोविंद, धर्मेंद्र व रामनाथ के परिवारों के शरीर पर मौजूद कपड़ो के अलावा कुछ भी बचाया नहीं जा सका। सर्वाधिक नुकसान रामनाथ का हुआ जिसने अपनी बेटी की शादी के सामान सहेज रखे थे जो आगजनी की भेंट चढ़ गए। इस दौरान एक बकरी भी जल मरी। मौके पर जुटे लोगों व पुलिस बल ने आग पर काबू पाते हुए फैलने से रोका। बाद में पहुंची फायर बिग्रेड ने आग को पूरी तरह बुझाया।

सूचना पर पहुचे हल्का लेखपाल अरविंद कुमार छति आकलन में जुटे हुए हैं। वही सदर बिधायक मनीष जयसवाल भी पीड़ितों से मिल उन्हें हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया।

संबंधित खबरें
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार

तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…

हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न
हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न

वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…

IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1
IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1

कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…

कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद
कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद

कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking