खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के खड्डा-पनियहवा मार्ग से सोमवार की सुबह वनविभाग की टीम ने अवैध रूप से ट्रैक्टर-ट्राली से काटकर लाये जा रहे नौ बोटा शीशम की लकड़ी बरामद कर वनरेंज ने कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई से लकड़ी के अवैध धन्धाबाजों में हडकंप मचा हुआ है।
खड्डा वनरेंज के खड्डा-पनियहवा मार्ग से दो पेड़ो को काटकर ट्रैक्टर-ट्राली से नौ बोटा शीशम की लकड़ी लायी जा रही थी। सूचना पर वन विभाग की टीम ने अवैध शीशम की 9 बोटा लकड़िया बरामद करते हुए ट्रैक्टर-ट्राली सहित लकड़ी को अपने कब्जे में ले लिया है। वन क्षेत्राधिकारी वीके यादव ने बताया कि बिना परमिट के लकड़ियां अवैध तरीके से ले जाई जा रही थी जिसको पकड़कर सुसंगत कार्रवाई की जा रही है।
सुकरौली /कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के खंड विकास कार्यालय का मुख्य विकास अधिकारी वंदिता…
रामकोला, कुशीनगर । तहसील दिवस में स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नं. 7, मां…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव के समीप विशुनपुरा माइनर में…
रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…