News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar News/कुशीनगर: पूर्व ग्राम प्रधान ने साजिशन तहरीर देकर फंसाने का लगाया आरोप

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 17, 2022  |  5:39 PM

749 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: पूर्व ग्राम प्रधान ने साजिशन तहरीर देकर फंसाने का लगाया आरोप

कुशीनगर। कसया थाना क्षेत्र अंतर्गत नगरपालिका परिषद कुशीनगर के वार्ड संख्या 11 विवेकानंद नगर निवासी पूर्व ग्राम प्रधान विनोद सिंह ने पुलिस अधीक्षक कुशीनगर व थानाध्यक्ष कसया को पत्रक देकर वार्ड के एक व्यक्ति द्वारा थाने में दी गयी तहरीर में साजिशन उनका व उनके बेटे का नाम डाल देने का आरोप लगाया है।

वार्ड वासी पूर्व ग्रामप्रधान श्री सिंह ने थानाध्यक्ष कसया को दिए प्रार्थना पत्र में बताया है कि वार्ड निवासिनी गीता देवी पत्नी बृज मोहन व धर्मेंद्र पुत्र ज्वाला के बीच घर के बारजे के विवाद को लेकर बुलाई गई पंचायत में गया था।

पंचायत के दौरान दोनों पक्षों में विवाद हो गया और प्रार्थी अपने घर चला आया। एक पक्ष के धर्मेंद्र ने कुछ लोगों के बहकावे में आकर थाने में तहरीर दे दिया है जिसमें मुझे व मेरे बेटे आरएन सिंह का नाम है। जबकि मैं पंचायत के लिए गया था। दोनों पक्ष के विवाद से मेरा कोई लेना देना नहीं है। पीड़ित ने जांचकर अपना व पुत्र का नाम निकालने की मांग की है।

संबंधित खबरें
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष

सुकरौली /कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के खंड विकास कार्यालय का मुख्य विकास अधिकारी वंदिता…

राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 
राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 

रामकोला, कुशीनगर । तहसील दिवस में स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नं. 7, मां…

सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण
सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव के समीप विशुनपुरा माइनर में…

माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 
माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 

रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking