News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पूर्वांचल के लिए स्वर्णिम उपलब्धि- राजेश पांडेय

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 19, 2021  |  8:16 PM

886 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पूर्वांचल के लिए स्वर्णिम उपलब्धि- राजेश पांडेय
  • एयरपोर्ट कुशीनगर से उड़ान शुरू होते ही लिखी जायेगी पूर्वांचल के विकास की नई गाथा

कसया/कुशीनगर (न्यूज़ अड्डा) । अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट सिर्फ कुशीनगर ही नही बल्कि समूचे पूर्वांचल व पश्चिम बिहार के जिलों के लिए विकास की नई तस्वीर लिखेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दूरगामी विकासपरक सोच और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सहयोग व भाजपा की नीतियों की बदौलत एयरपोर्ट के उद्घाटन का स्वर्णिम दिन आया है।

आज की हॉट खबर- राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 

उक्त बात पूर्व सांसद राजेश उर्फ गुड्डू पांडेय ने सोमवार को अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत में कही। उन्होंने कहा कि हम सभी के लिए यह गौरव की बात है कि प्रधानमंत्री स्वयं इस एयरपोर्ट का शुभारंभ करने आ रहे हैं। आम जन से पीएम की जनसभा में सभी से सहभागिता की अपील करते हुए पूर्व सांसद ने कहा एयरपोर्ट बौद्ध सर्किट के पर्यटन की तस्वीर बदल देगा। पर्यटकों की संख्या बढ़ने से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। खाड़ी देशों में रोजगार के लिए आवागमन में सुविधा होगी। उन्होंने कहा देश के भीतर आधारभूत संसाधनों के विकास का जो क्रम चल रहा है, उससे जल्द ही देश विकसित देशों की कतार में खड़ा होगा। पूर्व सांसद बोले कि विकास के साथ साथ देश सुरक्षा के मामले में आत्मनिर्भर होता जा रहा है। कोविड-19 की आपदा का देश ने दृढ़ता से न केवल सामना किया बल्कि दूसरे देशों की भी मदद की। लंबे अंतराल के बाद देश में दूरदर्शी सोच की सरकार कार्य कर रही है। नेताओं का स्वागत व उनके अनमोल विचारों को सुनने के लिए हम सभी जनसभा स्थल बरवा फार्म पहुंचेंगे।

संबंधित खबरें
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष

सुकरौली /कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के खंड विकास कार्यालय का मुख्य विकास अधिकारी वंदिता…

राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 
राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 

रामकोला, कुशीनगर । तहसील दिवस में स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नं. 7, मां…

सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण
सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव के समीप विशुनपुरा माइनर में…

माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 
माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 

रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking