News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar News/कुशीनगर: बारिश के साथ ओले पड़े, ठंड बढ़ी

Ram Bihari Rao

Reported By:

Jan 12, 2022  |  7:43 PM

621 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: बारिश के साथ ओले पड़े, ठंड बढ़ी

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला क्षेत्र में बुधवार को अपराह्न के समय अचानक तेज बारिश के साथ ओले पड़ने से जनजीवन प्रभावित हो गया है। तेज बारिश ने जगह-जगह जल जमाव का रूप ले लिया है। ठंड की मौसम में ओले पड़ने की वजह से तापमान में गिरावट आने से ठंड बढ़ जायेेगी।तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि से सरसों के फसल भी प्रभावित होनेे की प्रबल संभावना है।

बुधवार को सुबह से ही दिन साफ नहीं था, दोपहर बाद एकाएक मौसम का मिजाज बदला और बारिश के साथ ओले पड़ने लगे। बेमौसम की बारिश ने किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी है।तेज बारिश से अधिकतर जगह सरसों की फसलें गिर गई और ओले पड़ने से उसके फूल झड़ गए है जिससे तिलहन की फसलों के नुकसान होने की संभावना साफ दिखाई दे रही है तथा जल जमाव से अगेती बुवाई के लिए फायदेमंद तथा निचली भूमि में देर से बोयी गयी गेहूं की फसल भी प्रभावित होने की आशंका है।

संबंधित खबरें
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”
तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”

कुशीनगर  । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…

तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद
तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल
श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल

एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर  खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking