हाटा(कुशीनगर) । स्थानीय कोतवाली अन्तर्गत नगर के वार्ड नम्बर 18 हनुमान नगर पैकौली में 24 दिसम्बर की रात मे सुग्रीव पुत्र फेंकू उम्र 32 वर्ष निवासी नथुआ थाना पिपराइच जनपद गोरखपुर जो प्रेमिका से मिलने गया था जहां परिजनों से विवाद होने के दौरान जहर खा लिया। जिसका सीएचसी हाटा में उपचार के दौरान मौत होगी थी।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक कोतवाली के ही गांव पगरा में बतौर निवासगान रहता था। पैकौली निवासिनी युवती से प्रेम सम्बन्ध हो गया और इसी सिलसिले में प्रेमिका से मिलने उसके घर रात में पहुंच गया जहां प्रेमिका के परिजनों से विवाद हो गया और जहर खा लिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस उसे सीएचसी हाटा लाया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत होगी। मृतक की पत्नी सोनिया के दिये तहरीर के आधार पर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पोस्टमार्टम के बाद जब शव पगरा गांव पहुंचा तो भारी संख्या में लोग पगरा गांव के सामने शमशान घाट के पास पहुंच कर हत्या के विरोध में तत्वरित कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी करते हुए एन एच 28 को जाम कर दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक भारी संख्या मे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तथा काफी मशक्कत के बाद जाम को समाप्त कराया।
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग को जमा व सार्वजनिक सम्पत्ति को नुकसान करने वाले 10 नामजद सहित लगभग 25-30 अज्ञात महिला व पुरुषों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत हुआ है। जिनकी गिरफ्तारी के पुलिस छापेमारी कर रही है।
तमकुहीराज, कुशीनगर। मानवता और संवेदनशीलता की एक मिसाल पेश करते हुए सेवरही विकास खंड…
कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के करदह तिवारी टोला गांव में अज्ञात कारणों से…
हाटा कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली में शनिवार को तहसीलदार जया सिंह की अध्यक्षता में आयोजित…