कसया/कुशीनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नीतियों व सिद्धान्तों में आस्था जताते हुए सपा नेता कलामुद्दीन के नेतृत्व में बसपा नेता हनीफ़ अंसारी सहित आधा दर्जन लोग रविवार को सपा में शामिल हो गए। इनके साथ बीरेन चौहान, रामनाथ यादव, रामसिंह, जमालुद्दीन सिद्दीकी, ई०परवेज आलम आदि ने बसपा छोड़ समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया।
इस दौरान हनीफ़ अंसारी ने कहा कि समाजवादी पार्टी मिशन 2022 की सफलता के लिए और अखिलेश यादव जी को मुख्यमंत्री बनाने के लिए हम संकल्प लेते हैं।समाजवादी पार्टी के नीतियों,सिद्धान्तों व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की लोकप्रियता से मैंने प्रभावित होकर सपा ज्वाइन किया है।जिसमें स्थानीय सपा नेता कलामुद्दीन जी का काफी प्रयास रहा जिन्होंने मुझे सपा में शामिल कराया।
इस मौके पर सपा जिला सचिव व प्रभारी विधानसभा फाजिलनगर चौधरी शमसुल होदा आदि उपस्थित रहे।
तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…
वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…
कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…
कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…