News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: बिना अनुमति नहीं होगी होटल व धर्मशाला की बुकिंग- SDM

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 16, 2021  |  9:29 PM

886 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: बिना अनुमति नहीं होगी होटल व धर्मशाला की बुकिंग- SDM

कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासन ने कुशीनगर तथा कसया तहसील के समस्त होटल, गेस्ट हाउस को बिना अनुमति बुकिग करने पर रोक लगा दी है। उपजिलाधिकारी कसया प्रमोद तिवारी ने होटल, गेस्ट हाउस के प्रबंधकों को जारी आदेश में कहा है कि आवासीय इकाइयों में समस्त सुविधा व कर्मचारियों को व्यवस्थित रखें ताकि आने वाले अतिविशिष्ट व विशिष्ट अतिथियों के ठहरने में कोई असुविधा न हो। इस निर्देश का पालन सख्ती से करने को कहा गया है।

जापान-श्रीलंका बुद्धिस्ट सेंटर भी जाएंगे बौद्ध भिक्षु।
कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लोकार्पण समारोह में शामिल होने आ रहे श्रीलंका के बौद्ध भिक्षु व डेलीगेट्स महापरिनिर्वाण बुद्ध मंदिर व माथाकुंवर स्तूप का दर्शन और पूजन-वंदन करने के साथ ही अतगो इसिग क्योकाई व‌र्ल्ड बुद्धिस्ट कल्चर एसोसिएशन द्वारा संचालित जापान-श्रीलंका बुद्धिस्ट सेंटर का भी दर्शन करेंगे। श्रीलंकाई दल विमान से सीधे एयरपोर्ट पहुंचेगा। लोकार्पण समारोह की समाप्ति के बाद श्रीलंकाई अतिथि महापरिनिर्वाण बुद्ध मंदिर व रामाभार स्तूप का दर्शन व पूजन-वंदन करने के बाद जापान-श्रीलंका बुद्धिस्ट सेंटर (जापान-श्रीलंका बुद्ध मंदिर) भी जाएंगे।श्रीलंका से आने वाले प्राय: सभी श्रद्धालु जापान-श्रीलंका बुद्धिस्ट सेंटर जाते हैं। भगवान बुद्ध की पूजा करते हैं। पहले इंटरनेशनल फ्लाइट से कुशीनगर आने वाले श्रीलंकाई श्रद्धालुओं ने भी जापान-श्रीलंका बुद्धिस्ट सेंटर जाने की इच्छा प्रकट की है। विहारापति व प्रमुख भिक्षु, जापान-श्रीलंका बुद्धिस्ट सेंटर भिक्षु अस्सजी महाथेरो ने कहा कि कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लोकार्पण समारोह में शामिल होने श्रीलंका के पहले इंटरनेशनल फ्लाइट से कुशीनगर आने वाले बौद्ध भिक्षु व डेलीगेट्स महापरिनिर्वाण बुद्ध मंदिर व रामाभार स्तूप का दर्शन व पूजन-वंदन करने के साथ ही जापान-श्रीलंका बुद्धिस्ट सेंटर जाने की इच्छा जताई है।

संबंधित खबरें
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष

सुकरौली /कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के खंड विकास कार्यालय का मुख्य विकास अधिकारी वंदिता…

राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 
राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 

रामकोला, कुशीनगर । तहसील दिवस में स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नं. 7, मां…

सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण
सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव के समीप विशुनपुरा माइनर में…

माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 
माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 

रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking