News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: चुनाव से ड्यूटी कटवाना नहीं होगा आसान, ऐसे हालात में ही मिलेगी छुट्टी!

Farendra Pandey

Reported By:

Jan 29, 2022  |  6:22 PM

1,120 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: चुनाव से ड्यूटी कटवाना नहीं होगा आसान, ऐसे हालात में ही मिलेगी छुट्टी!

कुशीनगर। मुख्य विकास अधिकारी अनुज मलिक ने बताया कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 में निर्वाचन कार्य हेतु जनपद में कार्यरत समस्त विभाग के कर्मचारियों की तैनाती मतदान अधिकारी के रूप में की गई है, इस क्रम में समस्त अधिकारी व कर्मचारी जिनकी चुनाव ड्यूटी लगी है को निर्देशित किया जाता है कि चुनाव ड्यूटी से मुक्त किए जाने संबंधी प्रार्थना पत्र युक्तियुक्त कारण एवं साक्ष्य सहित अपने कार्यालयाध्यक्ष के समक्ष प्रस्तुत करें, तत्पश्चात कार्यालय अध्यक्ष द्वारा प्रार्थना पत्र का परीक्षण कर स्पष्ट आख्या एवं संस्तुति सहित अधोहस्ताक्षरी को प्रस्तुत किया जाए।

आज की हॉट खबर- हाईवे पर ‘डीजल चोर गैंग’ का खेल खत्म! कसया पुलिस...

उन्होंने बताया कि कार्यालयाध्यक्ष के आख्या की परिशीलन के आधार पर समिति द्वारा ड्यूटी से मुक्त किए जाने पर विचार किया जाएगा ।उन्होंने कहा कि कार्यालय अध्यक्ष द्वारा कार्मिक द्वारा प्रस्तुत तथ्यों का सम्यक परीक्षण कर लिया जाए, यदि समिति के परीक्षण में कार्मिक द्वारा प्रस्तुत तथ्यों में विचलन पाया जाता है तो संबंधित कार्यालय अध्यक्ष का उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुए कार्रवाई की जाएगी । इस क्रम में मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि समिति का गठन एतद द्वारा किया गया है , चिकित्सकीय कारण पर गठित समिति में मुख्य चिकित्सा अधिकारी परियोजना निदेशक जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, व मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा नाम चिकित्सा अधिकारी तथा अन्य कारणों की समिति में परियोजना निदेशक, जिला विकास अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शामिल है।

संबंधित खबरें
रुद्र महायज्ञ का हुआ आयोजन , निकाली गई भब्य कलश व शोभा यात्रा
रुद्र महायज्ञ का हुआ आयोजन , निकाली गई भब्य कलश व शोभा यात्रा

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत स्थित भलुही ग्राम सभा में नवरात्रि के पावन पर्व…

हाईवे पर ‘डीजल चोर गैंग’ का खेल खत्म! कसया पुलिस का बड़ा एक्शन, 5 शातिर गिरफ्तार
हाईवे पर ‘डीजल चोर गैंग’ का खेल खत्म! कसया पुलिस का बड़ा एक्शन, 5 शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर। सड़क किनारे खड़े ट्रकों व टैंकरों से डीजल चोरी करने वाले एक संगठित…

आमेलित शिक्षकों को पुरानी पेंशन स्वागतयोग्य कदम- अनिल
आमेलित शिक्षकों को पुरानी पेंशन स्वागतयोग्य कदम- अनिल

एमएलसी ध्रुव त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री से मिलकर जताया आभार प्रदेश के 2300 माध्यमिक शिक्षकों…

कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking