News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर जिले में आधी रात सनसनीखेज आगजनी, बीडीओ की सरकारी व निजी गाड़ी जली

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Feb 27, 2026  |  6:15 PM

209 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर जिले में आधी रात सनसनीखेज आगजनी, बीडीओ की सरकारी व निजी गाड़ी जली

कुशीनगर। जनपद के नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक क्षेत्र में मध्यरात्रि के समय एक सनसनीखेज आगजनी की घटना सामने आई है। खंड विकास अधिकारी आर.के. सेठ की सरकारी और निजी गाड़ी को अज्ञात बदमाशों ने आग के हवाले कर दिया। देखते ही देखते दोनों वाहन धू-धू कर जलते हुए पूरी तरह खाक हो गए।
घटना की जानकारी स्थानीय लोगों को उस समय हुई जब अचानक आग की तेज लपटें उठने लगीं। लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के बाद जांच शुरू कर दी। फिलहाल आगजनी करने वालों की पहचान नहीं हो सकी है और न ही इस घटना के पीछे का स्पष्ट कारण सामने आ पाया है।
बताया जा रहा है कि बीडीओ आर.के. सेठ अपने सरकारी आवास में न रहकर ब्लॉक क्षेत्र के रामपुर खुर्द में एक किराए के मकान में रह रहे थे, जो सरकारी आवास से लगभग दो किलोमीटर दूर है। इस घटना के बाद सरकारी आवास में निवास न करने को लेकर भी कई सवाल उठने लगे हैं।
पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। आगजनी को लेकर क्षेत्र में दहशत का माहौल है। अब बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि यह घटना किसी सुनियोजित साजिश का हिस्सा है या फिर किसी पुरानी रंजिश का नतीजा। पुलिस का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

आज की हॉट खबर- दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, तरयासुजान पुलिस...

संबंधित खबरें
भाजपा की सरकार में बह रही विकास की गंगा – सांसद
भाजपा की सरकार में बह रही विकास की गंगा – सांसद

बोदरवार, कुशीनगर :- देश और प्रदेश में स्थित भाजपा की सरकार में विकास की…

दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, तरयासुजान पुलिस की सफलता
दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, तरयासुजान पुलिस की सफलता

कुशीनगर। जनपद में अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा…

तमकुहीराज पुलिस ने 73 अदद अवैध देशी शराब के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार
तमकुहीराज पुलिस ने 73 अदद अवैध देशी शराब के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद में अवैध शराब की बिक्री, निष्कर्षण एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking